ऑस्ट्रेलिया में नीतीश कुमार रेड्डी का पुष्पा स्टाइल, निचले क्रम पर शतक लगाकर रचा इतिहास

Date:

मेलबर्न। नीतीश रेड्डी कुमार रेड्‌डी ने मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं।

नीतीश ने 21 साल 216 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया। सचिन ने 1992 में सिडनी में 18 साल 253 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। वहीं, पंत ने 2019 में सिडनी में 21 साल और 91 दिन की उम्र में शतक बनाया था। इसके बाद नीतीश का नंबर आता है। वहीं, चौथे स्थान पर दत्तू फडकर हैं। उन्होंने एडिलेड में 1948 में 22 साल और 42 दिन की उम्र में शतक बनाया था। नीतीश इस पारी में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। इससे पहले ऐसा सिर्फ दो बार हुआ है जब टेस्ट में आठ या इससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले नीतीश से युवा खिलाड़ी ने शतक बनाया हो। बांग्लादेश के अबुल हसन ने 20 साल 108 दिन की उम्र में और भारत के अजय रात्रा ने 20 साल 150 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

नीतीश ने शतक लगाने के बाद एक खास अंदाज में जश्न मनाया। वह घुटने के बल बैठ गए और हेल्मेट को बैट के हैंडल पर टांग और एक हाथ आसमान की ओर दिखाया। इस दौरान उनकी आंखें बंद थीं। अर्धशतक लगाने के बाद भी नीतीश ने पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाया। अल्लू अर्जुन के अंदाज को उन्होंने बैट से दर्शाया था। नीतीश वाकई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने झुके नहीं और उनका डटकर सामना किया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।