एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर एक और जीत, अजेय अभियान बरकरार

Date:

एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर एक और जीत, अजेय अभियान बरकरार

भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए आठ दिन के भीतर दूसरी बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। भारत ने सुपर चार चरण में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, जबकि ग्रुप चरण में भी सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

Ind Vs Pak T20 Asia Cup 2025 Super 4 India Vs Pakistan At Dubai Records  From Bowling To Batting - Amar Ujala Hindi News Live - Ind Vs Pak:पाकिस्तान  फिर बेदम, पिछले

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी की।

अभिषेक ने 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, जबकि गिल ने 28 गेंदों में आठ चौके जड़ते हुए 47 रन की पारी खेली। भारत ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए और अंततः 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की।

यह जीत भारत की पाकिस्तान पर लगातार बढ़त को और मजबूत करती है। दोनों टीमों के बीच सभी प्रारूपों में पिछले सात मुकाबलों में पाकिस्तान एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया है। इससे पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप 2022 और 2023, वनडे विश्व कप 2023 और एशिया कप 2023 में भी पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।