दुबई। दुबई में खेले गए एशिया कप के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 127 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 25 गेंद रहते हुए पाकिस्तान पर फतह पा ली।. इस मैच में पाकिस्तान कहीं मुकाबले में भी नजर नहीं आया।
पाकिस्तान के 127 रन पर सिमटने के बाद भारत के अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत की। अभिषेक के ताबड़तोड़ शॉट्स की बदौलत भारत ने चौथे ओवर में ही 40 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। इसी ओवर में अभिषेक 13 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। अगर वे आउट नहीं होते तो यह मैच शायद काफी पहले ही खत्म हो जाता। शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. 10 रन के स्कोर पर वो सैम अय्यूब की गेंद पर चकमा खाकर स्टम्प आउट हो गए। भारत के 41 रन पर 2 विकेट गिर गए थे। इसके बाद से तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैदान संभाला। तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए, लेकिन वे क्लीन बोल्ड हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ शिवम दुबे भी 10 रन बनाकर नाबाद लौट।.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत ने मेंस अंडर-18 एशिया कप हॉकी के फाइनल में जापान को हराया, पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई
- रोमांच की हदें पार! सुपर ओवर में पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश ए को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 जीता
- एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025: ओमान पर 6 विकेट की बड़ी जीत, भारत A धमाकेदार अंदाज़ में सेमीफाइनल में
- एशिया कप ट्रॉफी विवाद में मोहसिन नकवी ने भारत से मांगी माफी, लेकिन ट्रॉफी देने से किया इनकार, कहा- यादव खुद आकर ले जाएं
- पीएम मोदी के बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा-अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है
- एशिया कप जीतने पर बीसीसीआई ने भारतीय टीम को दी 21 करोड़ रुपए की प्राइज मनी, भारत ने बिना ट्रॉफी ही मनाया जश्न
छक्के के साथ मैच का समापन
भारत की पारी काफी धीमी गति से चल रही थी और मैच में रोमांच नहीं आ रहा था, लेकिन इसका समापन धुआंधार अंदाज में हुआ। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुफियां मुकीम की गेंद पर जोरदार सिक्स लगाकर भारतीय टीम की 7 विकेट से जीत दिला दी। कप्तान ने अपनी 47 रनों की पारी में 5 चौका और एक छक्का लगाया।



