गाबा टेस्ट के बाद आर.अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से ले ली विदाई, 14 साल में 765 विकेट लिए और बनाए 4394 रन

Date:

नई दिल्ली। भारतीय स्पनिर रविचंद्रन (आर) अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ले ली है। बारिश के कारण गाबा टेस्ट को ड्रॉ घोषित किए जाने के बाद अश्विन ने इसकी घोषणा की है। अपने 14 साल के कैरियर में आर.अश्विन ने 765 विकेट लिए और 4394 रन बनाए।

अश्विन ने प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला ले रहे हैं। अश्विन के संन्यास लेने की अटकलें पहले ही आने लगी थीं। अश्विन ने अपनी रिटायरमेंट का एलान करते हुए कहा कि यह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मेरा आखिरी दिन है। मुझे महसूस होता है कि मेरे अंदर अब भी एक क्रिकेटर के अंश बाकी हैं, लेकिन मेरी वो स्किल्स अब क्लबलेवल क्रिकेट में देखने को मिलेगी। अश्विन ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट टीम में मेरा आखिरी दिन है और मुझे इस लंबे सफर में बहुत मजा आया।

आर अश्विन ने साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए अपने इंटरनेशनल कैरियर की शुरुआत की थी। अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 287 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में 765 विकेट लेकर वने इंटरनेशनल क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। कुंबले ने अपने करियर में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 956 विकेट लिए थे। गेंदबाजी के अलावा बैट्समैन के तौर पर भी उन्होंने अच्छा परफार्म किया। टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 14 फिफ्टी समेत 3,503 रन बनाए। अपने 14 साल के कैरियर में उन्होंने 765 विकेट लेने के साथ ही 4394 रन भी बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।