छत्तीसगढ़ में मुठभेड़: सात संदिग्ध माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में सात संदिग्ध माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि मारे गए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर कहा, नक्सली ऑपरेशन में सात नक्सलियों को मार गिराने में हमारे सुरक्षा बल के जवान सफल हुए हैं।
गृहमंत्री की प्रस्तावित यात्रा
यह मुठभेड़ ऐसे समय हुई है जब तीन दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर का दौरा करने वाले हैं।
ऑपरेशन का विवरण
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी के अनुसार, 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, और कोंडागांव जिलों की डीआरजी, एसटीएफ़ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्च अभियान शुरू किया।इस बड़े ऑपरेशन में 1,000 से अधिक जवानों की सहभागिता रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज के पास टकराव तेज: जब्त ईरानी जहाज ‘टोस्का’ में मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े दोहरे उपयोग वाले सामान की आशंका
- बड़ी साजिश नाकाम: दिल्ली-मुंबई में खिलौना बम हमले की तैयारी कर रहे दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
- आगरा में सनसनीखेज कांड: मासूम का हत्यारा , पुलिस मुठभेड़ में ढेर


