एयर इंडिया के बाद अब डरा रही है इंडिगो, रायपुर में 40 मिनट लॉक रहा गेट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी थीं सवार

Date:

रायपुर। एयर इंडिया की फ्लाइट में हर दिन खराबी की शिकायतों के बाद अब इंडिगो भी डराने लगी है। बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद अचानक लॉक हो गया। सारे यात्री करीब 40 मिनट तक विमान में ही फंसे रहे। इसी विमान में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी थीं।

इंडिगो एयरलाइन्स की यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। एयरपोर्ट टेक्निकल स्टाफ ने लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद गेट को खोला। घटना के बाद इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तकनीकी खामी को गेट लॉक होने की वजह बताया है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रक्रिया पूरी कर गेट खोला गया. किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

एयर इंडिया की फ्लाइट रोज हो रही खराब

उल्लेखनीय है कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने के बाद से सभी हवाई यात्रियों में डर बैठ गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट में तो हर दिन खराबी आ रही है। खराबी के कारण लंदन जाने वाली उड़ान भी रद्द करना पड़ी थी। इसके बाद आज इंडिगो की फ्लाइट का दरवाजा बंद होने से यात्री काफी दहशत में थे। वह तो गनीमत थी कि विमान लैंड हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने लोक निर्माण विभाग के तीन अफसरों को मंगलवार को रिश्वत लेते पकड़ा। पकड़े गए अधिकारियों के नाम जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री, संभाग-1, इंदौर), टीके जैन (अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग-1) और अंशु दुबे (उपयंत्री, संभाग-1, इंदौर) हैं। लोकायुक्त टीम ने आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, जबकि टीके जैन को कार्यालय परिसर के पोर्च के नीचे से 1 लाख रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी अंशु दुबे ने भी एक लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन कम राशि उपलब्ध होने के कारण उसने रकम नहीं ली। इस प्रकार कुल 2.50 लाख रुपए की राशि जब्त की गई है। धार के ठेकेदार ने की थी शिकायत लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से इसकी शिकायत पटेल इंटरप्राइजेस संचालक राजपाल सिंह पंवार ने की थी। वे एक शासकीय ठेकेदार हैं। आवेदक पटेल इंटरप्राईजेस धार का संचालक है एवं शासकीय ठेकेदार है। आवेदक की फर्म द्वारा वर्ष 2023 में पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4,73,35,000/- रु. में लिया था। फर्म द्वारा उक्त कार्य 4, 51,72,101/-86. में पूर्ण किया गया था। आवेदक की फर्म द्वारा किये गये कार्य के अंतिम बिल का भुगतान करने के एवज में आरोपी जयदेव गौतम द्वारा 1, 50000/- 2  आरोपी टी. के. जैन द्वारा 100000 एवं आरोपी 3 अंशु दुबे द्वारा 100000 कुल 3 ,50,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई।  सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद मंगलवार 21 अप्रैल को ट्रैप दल गठित कर कार्रवाई की गई। ट्रैप दल ने छापा मार कर बरामद किए रुपए ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार, आरक्षक कृष्णा अहिरवार शामिल थे। ट्रैप दल ने जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास पर आवेदक से 1,50,000 रुपए एवं टी.के. जैन को कार्यालय अनुविभगीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के पोर्च के नीचे से आवेदक के प्रतिनिधि से 1 ,00,000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुये रंगेहाथों पकड़ा। अंशु दुबे द्वारा मांग की गई रिश्वत की राशि कम होने से आवेदक के प्रतिनिधि से उसने राशि नहीं ली। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।