मुंबई। शेयर बाजार ने नए वर्ष 2026 का जोरदार स्वागत नहीं किया। सुबह तेजी के साथ खुले बाजार ने बंद होते-होते अपनी बढ़त खो दी। गुरुवार एक जनवरी को बीएसई सेंसेक्स 32.00 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 अंकों पर बंद हुआ. जबकि एनएसई निफ्टी 16.95 अंकों की बढ़त के साथ 26,146.55 अंकों पर बंद हुआ। आज तंबाकू कंपनी आईटीसी के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत भारी गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में रहे, जबकि 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इधर, निफ्टी की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 2.08 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 9.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, पावरग्रिड, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट नजर आई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता
- शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले



