सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 116 अंक टूटा, निफ्टी में 35 अंकों की गिरावट

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 24 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 116.14 अंक 85,408.70 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 35.05 अंक गिरकर 26,142.10 अंक पर बंद हुआ।

बुधवार को सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स और इटर्नल फायदे में रहे। इसके विपरित टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और सन फार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। टॉप गेनर्स में आज मणप्पुरम फाइनेंस, IIFL फाइनेंस और नुवामा वेल्थ ने क्रमशः 6.60 फीसदी, 5.11 फीसदी और 4.72 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और भारत डायनामिक्स के शेयरों में भी क्रमशः 3.62 फीसदी और 3.37 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। एचएफसीएल, बीएसई लिमिटेड, कोफोर्ज, साईएन्ट और आीईएक्स क्रमशः 3.26 फीसदी, 2.54 फीसदी, 2.32 फीसदी, 2.16 फीसदी और 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे। आज एनएसई पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.65 फीसदी तक टूट गया। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।आज निफ्टी मीडिया, मेटल और रियल्टी जैसे सेक्टर्स बढ़त के साथ बंद हुए, लेकिन निफ्टी एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और पीएसयू बैंक जैसे सेक्टर्स में बिकवाली रही।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हमले के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंची ममता बनर्जी, भाजपा के लिए कह दी बड़ी बात

बंगाल में TMC नेताओं पर हमले जारी हैं। शनिवार को ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था, वहीं रविवार को सांसट कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है। इससे उन्हें चोट लगी है। हमले के बाद ममता बनर्जी, कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंची और भाजपा पर जमकर आरोप लगाए।