Stock Market  : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 2 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई।  सेंसेक्स 289.66 अंक की तेजी के साथ 77,212.30 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 89.20 अंक की बढ़त दर्ज करते हुए 24,095.05 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।

आज के कारोबार में तेजी की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी रही। खासतौर पर इन्फोसिस, HCL टेक, TCS और टेक महिंद्रा के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

👉 यह भी पढ़ें:

सेंसेक्स के 19 शेयर हरे निशान में खुले

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर तेजी के साथ खुले। देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा 3% तेजी रही। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर भी 2% तक उछल गए। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1% से ज्यादा गिरावट आई और यह बेंचमार्क इंडेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा।

आईटी कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी

आज के कारोबार में आईटी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा चमके। इन्फोसिस के शेयर करीब 3.4%, HCL टेक करीब 3% और टीसीएस करीब 2.2% तक चढ़ गए। इसके अलावा टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर में भी 1%-1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। आईटी शेयरों में आई इस खरीदारी ने निफ्टी और सेंसेक्स दोनों को मजबूत सहारा दिया।

एटरनल, इंडिगो में भी दिखी तेजी

आज के कारोबार में एटरनल, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, HDFC बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, SBI, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और ITC जैसे दिग्गज शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। इससे बाजार का व्यापक माहौल पॉजिटिव बना रहा।

इन शेयरों में दिखी गिरावट

NTPC, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, ONGC, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और ट्रेंट जैसे कुछ बड़े शेयरों में हल्की बिकवाली देखने को मिली। इसके बावजूद इनकी गिरावट बाजार की कुल तेजी को ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी।

तेजी के क्या हैं कारण

लगातार चार कारोबारी सत्रों तक गिरावट झेलने के बाद गुरुवार को आईटी सेक्टर में जोरदार वापसी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ गया, क्योंकि निवेशकों ने पहले से सस्ते हो चुके आईटी शेयरों में फिर से खरीदारी शुरू कर दी। हालांकि वैश्विक टेक बाजार से मिले संकेत मिले-जुले रहे, लेकिन भारतीय निवेशकों का भरोसा बड़े आईटी शेयरों पर बना रहा। इसी वजह से इन्फोसिस, HCLTech और TCS जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी तेजी आई।

निफ्टी आईटी में भी सबसे ज्यादा तेजी

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3% तेजी रही। वहीं, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल में लगभग 1-1% की तेजी आई। एनएसई पर लगभग 1,818 शेयरों में तेजी रही जबकि 586 शेयरों में गिरावट आई और 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए राजधानी में संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।