मुंबई। टाइगर श्रॉफ की आनेवाली फिल्म बागी 4 का ट्रेल शनिवार को रिलीज हो गया। इसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज देख दर्शक फिदा हो गए। इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा भी प्रमुख भूमिका में हैं। स्टारर साजिद नाडियाडवाला की एक्शन सागा ‘बागी 4′ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है. ये इस फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़बरदस्त फिल्म बताई जा रही है. ‘बागी 4′ के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज नजर आ रहा है जो रौंगटे खड़े कर देता है. वहीं ट्रेलर रिलीज ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है.
फिल्म के ट्रेलर को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी यहीं से शुरू होती है। हां हर आशिक एक विलेन है… बागी 4 ट्रेलर आउट। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक डायलाग आता है-लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शन–पैक लव स्टोरी लाइफ में फर्स्ट टाइम देखी. रोमियो… मजनूं… राझा… सबको फेल कर दिया… एक बागी ने। इस डायलॉग के बैकग्राउंड में टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिलता है। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में रॉनी का किरदार निभा रहे हैं। रॉनी का दिल एक लड़की अलीशा पर आता है, जिसका किरदार हरनाज संधू ने निभाया है। सोनम बाजवा रॉनी की दोस्त की भूमिका में हैं। ट्रेलर में टाइगर का एक और जबरदस्त डायलॉग है, जब उनसे कोई पूछता है–दिमाग हिला हुआ है तेरा?’ तो रॉनी यानी टाइगर जवाब देते हैं, दिमाग नहीं…दिल। ट्रेलर में संजय दत्त की दमदार एंट्री भी होती है। उनके आते ही एक गूंजती आवाज सुनाई देती है–अजीब किस्सा देखा खुदकुशी का… दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी


