DDLJ का बासी एडिशन है TMMTMTTM यानी तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

Date:

प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

-प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार
ऐसो केसो नाम धर्यो ‘पिच्चर’ को? तू म्हारी मैं थारो तक तो ठीक, पन उसे बार बार रिपीट क्यों कर्यो भिया? टेपा सरीखा ! अंग्रेज़ी में बोलें तो Tongue Twisting. ‘तू मेरी मैं तेरा’ हो तो गया। अब फिर मैं थारो, तू म्हारी की कई ज़रूरत थी इमे?
मालवा में बहुत से लोग टेपे सरीखे हैं! एक ही बात को दो बार बोलते हैं – जैसे कि वे लिख के रायटिंग में देते हैं, शॉपिंग के लिए खरीददारी करने जाते हैं, बिस्तर पर ही बेड टी पीते हैं, सुबह-सुबह मॉर्निग वाक पर जाते हैं, रात को देर से लेट नाइट सोते हैं – वैसे ही पिच्चर का नाम हे भिया !तो भिया हमने भी देख डाली ये वाली पिच्चर! ये पिच्चर देख डाली हमने।
DDLJ का बासी एडिशन है ये TMMTMTTM… जैसे हम लोग पानी को गरम करते वार्म वार्म पीते हैं ना ! वैसाइच नाम है।
फिल्म में नवीनता नहीं है। नवीनता नहीं है फिल्म में।
फिल्म की कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है, घूमती है रूमी और रे के इर्द-गिर्द कहानी।
रे एक अमीर, फ्री-स्पिरिटेड अमेरिकी इंडियन लड़का है, है लड़का इंडियन अमेरिकी फ्री-स्पिरिटेड अमीर। बकबकिया भी है।
रूमी एक इमोशनली मैच्योर, फैमिली से जुड़ी लड़की है, है लड़की जुड़ी फैमिली से, मैच्योर इमोशनली रूमी।
दोनों की मुलाकात क्रोएशिया की ट्रिप पर होती है, होती है ट्रिप की क्रोएशिया पर मुलाकात दोनों की।
शुरू में नफरत होती है लेकिन प्यार हो जाता है, जाता है हो प्यार लेकिन होती है नफरत में शुरू।
DDLJ जैसा इसमें भी प्यार की 7 स्टेजेज़ दिखाई गई है इसमें भी ! इसमें भी दिखाई गई है प्यार की 7 स्टेजेज़।
फैमिली प्रेशर और मॉडर्न रिलेशनशिप की उलझनें आती हैं, हैं आती हैं उलझनें रिलेशनशिप की।
पहला हाफ फनी और लाइट है, है लाइट और फनी हाफ पहला।
सेकंड हाफ इमोशनल ड्रामा बन जाता है, क्रोएशिया की खूबसूरत जगहें फिल्म को ग्लॉसी बनाती हैं, बनाती हैं ग्लॉसी को फिल्म जगहें खूबसूरत की क्रोएशिया।
आप भी अभी टिकट कटवा लो – पिच्चर का नहीं बाबा – क्रोएशिया का !
विजुअल्स आकर्षक और पोस्टकार्ड जैसे लगते हैं, लगते हैं जैसे पोस्टकार्ड और आकर्षक विजुअल्स।
कार्तिक आर्यन अपना चार्म और कॉमिक टाइमिंग दिखाता हैं, दिखाता हैं टाइमिंग कॉमिक और चार्म अपना आर्यन कार्तिक।
अनन्या पांडे मैच्योर और कॉन्फिडेंट लगती हैं, लगती हैं कॉन्फिडेंट और मैच्योर पांडे अनन्या।
दोनों की केमिस्ट्री नेचुरल और प्यारी लगती है, लगती है प्यारी और नेचुरल केमिस्ट्री की दोनों।
जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता के सीन इमोशनल हाइलाइट हैं, हैं हाइलाइट इमोशनल सीन नीना गुप्ता और श्रॉफ जैकी के।
कुछ गाने और पुराने क्लासिक्स के रीमेक नॉस्टैल्जिया देते हैं, देते हैं नॉस्टैल्जिया रीमेक के क्लासिक्स पुराने और गाने कुछ।
फिल्म फैमिली वैल्यूज और सच्चे प्यार का हल्का मैसेज देती है, देती है मैसेज हल्का का प्यार सच्चे और वैल्यूज फैमिली फिल्म।
कई दर्शकों को ये कम्फर्ट रोम-कॉम लगेगा। रोम-कॉम कम्फर्ट लगेगा कई को ये।
इमोशनल डेप्थ और ओरिजिनैलिटी मिसिंग लगती है, लगती है मिसिंग ओरिजिनैलिटी और डेप्थ इमोशनल।
पहला हाफ ठीक है लेकिन सेकंड हाफ ड्रैगी लगता है, ड्रैगी हाफ सेकंड हाफ लगता है ड्रेगी ।
हीरो हीरोइन की केमिस्ट्री कभी फीकी और कन्विंसिंग लगती है। सभी गाने झिलाऊ हैं, झिलाऊ हैं सभी गाने !
कुछ डायलॉग ओवर-द-टॉप और क्रिंजी लगते हैं, लगते हैं क्रिंजी और ओवर-द-टॉप डायलॉग कुछ। जैसे हीरो के पास अपना खुद का चने का झाड़ है, कभी भी चढ़ जाता है वो, लेकिन जब सपनों और अपनों के बीच फैसला करना पड़ता है तो वह अपनों को चुनता है!
बासी DDLJ को क्रोएशिया में छौंक के परोस दिया धर्मा वालों ने!
यह फिल्म टालनीय है, टालनीय है यह फिल्म !

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।