रिलीज होते ही स्त्री-2 ने दिखाया कमाल, कई फिल्मों को पीछे छोड़ा, पहले दिन ही कमाए 46 करोड़

Date:

इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्मस्त्री 2’ रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले ही इस हॉरर कॉमेडी के टिकट एडवांस में बुक हो गए थे। रिलीज होते ही दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ पड़े और पहले ही दिन इस फिल्म ने 46 करोड़ रुपए की कमाई कर ली।

उल्लेखनीय है कि स्त्री 2 के साथ ही 15 अगस्त को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा भी आई है। स्त्री 2 ने खेल खेल में और वेदा को एडवांस बुकिंग में को जबरदस्त मात दी ही वहीं बॉक्स ऑफिस पर भीस्त्री 2’ ने इन दोनों फिल्मों को काफी पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त कमाई कर डाली है। इस फिल्म को पेड प्रीव्यू से भी खूब आमदनी हुई है। अबस्त्री 2’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन गुरुवार को 46.00 करोड़ की कमाई की है। वहीं बुधवार को फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 8.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथस्त्री 2’ ने पेड प्रीव्यू और पहले दिन के कलेक्शन को मिलाकर 54 करोड़ की कमाई कर ली है।

कई फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

इस फिल्म ने 54 करोड़ की दमदार ओपनिंग के साथ केजीएफ 2 और वॉर सहित कई फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक केजीएफ चैप्टर 2 का पहले दिन का कलेक्शन 53.95 करोड़ रुपये था। वॉर ने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ की कमाई की थी। बाहुबली 2 ने पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। गदर 2 ने ओपनिंग डे पर 401.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि स्त्री 2 ने 54 करोड़ कमा लिए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।