दिल्ली दंगे पर इंदौर में बनी फिल्म ‘2020 दिल्ली’ के खिलाफ दायर याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज, ट्रेलर हुआ रिलीज

Date:

इंदौर। अपने रिलीज से पहले ही विवादों में आई दिल्ली दंगे पर बनी फिल्म ‘2020 दिल्ली’ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज कर दी गई है। शरजील इमाम और अन्य लोगों ने हाईकोर्ट से फिल्म के ट्रेलर पर रोक की मांग की थी। याचिका खारिज होने के बाद ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस पूरी फिल्म का निर्माण इंदौर के निर्माता, निर्देशक, लेखक देवेंद्र मालवीय द्वारा इंदौर में ही किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शरजील इमाम और अन्य ने 2020 के दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म और ट्रेलर दिल्ली दंगे की रिलीज को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दिल्ली में चल रहे चुनावों की पृष्ठभूमि में इस याचिका को काफी अहम माना जा रहा था। इस याचिका का विरोध निर्माता देवेन्द्र मालवीय ने किया। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज और फिल्म के सर्टिफिकेट को लेकर एक प्रेजेंटेशन पेश किया था।

एडवोकेट कुशाग्र सिंह ने रखा पक्ष

कोर्ट में देवेन्द्र मालवीय का पक्ष युवा वकील कुशाग्र सिंह और रूद्राली पाटिल चाकुरकर ने रखा। एडवोकेट कुशाग्र सिंह ने कहा कि फिल्म किसी राजनीतिक प्रलोभन का शिकार नहीं है।सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा कुशाग्र सिंह और रुद्राली पाटिल चाकुरकर ने इसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उनका पक्ष सुनने के बाद शरजील इमाम की याचिका खारिज कर दी और फिल्म रिलीज करने का रास्ता साफ कर दिया।

वन शॉट में इंदौर में बनी है पूरी फिल्म

फिल्म के निर्माता-निर्देशक देवेंद्र मालवीय ने बताया कि यह भारत की पहली ऐसी फिल्म है जो वन शॉट में बनी है। इसमें कोई कट नहीं है। ऐसा प्रयोग सिर्फ हॉलीवुड में होता है। इसका जो रोमांच होता है वह करीब से मालूम होता है। दर्शकों को ऐसा लगेगा कि वे खुद भी दंगे में हैं। यह फिल्म पाकिस्तान और बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार को भी दिखाती थी। यह फिल्म सीएए के खिलाफ दिल्ली में जो दंगे हुए थे, उनसे प्रेरित सत्य घटनाओं पर आधरित है। मालवीय ने बताया कि पूरी फिल्म उन्होंने इंदौर में ही शूट की है। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने का जब सोचा तो कई परेशानियां आईं। मुंबई ले जाते तो काफी मीन-मेख निकाला जाता, इसलिए सबकुछ मैंने ही किया।

अभिषेक मनु सिंघवी ने लगाए थे आरोप

देवेंद्र मालवीय ने बताया कि इस फिल्म के निर्माण में होने वाले खर्च का इंतजाम भी उन्होंने खुद ही किया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता और प्रसिद्ध वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर मुझ पर आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोगों द्वारा इसमें पैसे लगाए गए है। तब मैंने कहा था कि यह साबित कर दो कि मैंने कहीं से पैसा लिया है।

अब लगातार मिल रही है धमकी

फिल्म के निर्माता-निर्देशक देवेंद्र मालवीय ने कहा कि फिल्म चर्चा में आने तथा सरजिल इमाम जैसे लोगों के इसके खिलाफ खड़े होने के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। वे जल्द ही इस संबंध में पुलिस-प्रशासन से मिलकर सुरक्षा की मांग भी करने वाले हैं। इस फिल्म में बृजेंद्र काला, चेतन शर्मा, आकाशदीप अरोड़ा और सिद्धार्थ भारद्वाज मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।