पकाऊ और थकाऊ है-मेरे हस्बैंड की बीवी

Date:

म्हारा धणी की लुगाईजैसा नाम रखने से ही कोई फिल्म इंटरेस्टिंग नहीं हो जाती। पर्दे पर ऐसे हालात बनाने पड़ते हैं कि हंसी जाए। इसमें भूतपूर्व पति पत्नी हैं औरवोहै। एक अनार, दो दीनार। दोनों लड़ रही हैं, चीख रही हैं, बेचारा दर्शक पके जा रहा है।

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज 6 साल पहलेपति पत्नी और वोलेकर आए थे। अब फिर ले आए हैं खसम और बीवी को। कैसे सोच लिया कि लोग इस फिल्म को देखकर ठहाके लगाएंगे? खुशीखुशी घर जाएंगे। दर्शको को गेलसप्पा समझा है क्या?

घिसीपिटी कहानी की फटफटी कित्ती चलेगी? ‘जुदाई‘, ‘सैंडविच‘, ‘गोविंदा मेरा नाम‘, ‘साजन चले ससुराल‘, ‘पति पत्नी और वोकी मिक्स वेजिटेबल है ये फ़िल्म। मराठी में भी ऐसी फिल्म आई हैनवरियाची बायको!

तलाक के बाद भी कई लोगों को एक्स वाइफ/हसबैंड का हैंगओवर रहता है। डरावने सपने आते हैं। हीरो ऐसा ही है। शादी नाम से उसकी रूह कांप जाती है लेकिन इससे दर्शक को हंसी नहीं आती। दर्शकों को जबरन हंसाने की कोशिश की गई है और दर्शक उस पर हंसता नहीं, पक जाता है। इस फिल्म में दो हीरोइन, एक हीरो हैं। दोनों हीरोइन हीरो को पाने के लिए कोशिश करती हैं। एक हीरोइन की टीवी पत्रकार है, दूसरी कॉलेज की क्रश! एक को दुर्लभ स्मृतिदोष (रेट्रोग्रेड एमनेसिया) बीमारी हो जाती है सो सहनुभूति की पात्र है।

फिल्म में कलाकारों की बारात है। अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडणेकर, हर्ष गुजराल, कंवलजीत, अनीता राज, टीकू तलसानिया, डीनो मोरिया, शक्ति कपूरसब है, लेकिन बारात में भाग लेने से बेहतर है भाग ही लो। निर्माता वासु और जैकी भगनानी हैं।

आपको कॉमेडी फिल्में पसंद है तो भी देखने मत जाइए। फिल्म में पकने के अलावा कुछ नहीं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related