दे दे प्यार दे 2 : ‘चीनी कम’ का गुड़ वाला संस्करण

Date:

डॉ.प्रकाश हिंदुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

कॉमेडी भी राजनीति की तरह ही सीरियस बिजनेस है। अजय देवगन ने भी नीतीश कुमार की तरह फिल्मदे दे प्यार दे 2′ में एक्टिंग में बाजी मार ली है। तेजस्वी की तरह काम तो आर. माधवन ने बढ़िया किया, लेकिन उन्हें फिल्म में हीरोइन तो मिल ही नहीं सकती थी, क्योंकि वे उसके बाप के रोल में थे। जैसे तेजस्वी अपने पिता का बैगेज ढोते ढोते पिछड़ गए, वैसे ही माधवन का काम भी है, शानदार लेकिन श्रेयहीन। जावेद जाफरी फिल्म में हीरो के फ्रेंड, फिलासफर और गाइड हैं, जैसे राहुल गाँधी बिहार में तेजस्वी के रहे। बिहार चुनाव के नतीजे आये उसी दिन फिल्म लगी तो चर्चा भी उसी अंदाज में।

ऐसा लगता है कि बिहार चुनाव का प्लाट ही फिल्म की कहानी में कॉपीपेस्ट हो गया है। फिल्म में बुजुर्ग नीतीश और युवा की तरह ही कॉम्पिटिशन है। जैसे बिहार की जनता ने बुजुर्ग नीतीश को पसंद किया, हीरोइन को अपने पिता की उम्र समानअनुभवीऔर तलाकशुदा बुजुर्ग सेप्रेमहो जाता है।

फंडा स्पष्ट है कि बुजुर्ग मालदार है और केयरिंग है। जैसे बुजुर्ग नीतीश ने बिहार में बहनों के खाते में दसदस हजार डलवाये थे, वैसे ही बुजुर्ग को पैसे की कोई कमी नहीं है। कभी भी लंदन, कभी भी चंडीगढ़! जैसे बांद्रा और चर्चगेट की यात्रा। जैसे बिहारियों कोनीतीशजैसा स्टेबल लवर पसंद आया, फिल्म में हीरोइन को भी ऐसा ही लगा। लेकिन कोई भी चीज़ आसानी से किसको मिलती है? नाचगाना भी करना पड़ता है, आंसू भी बहाने पड़ते हैं, लोक गीत भी गाने पड़ते हैं! बिहार चुनाव में लोक गीत थे, फिल्म में यो यो हनी सिंह के गाने !

अजय देवगन फिल्म मेंनीतीशजैसा स्टेबल लवर है, युवा गर्लफ्रेंड की फैमिली (बिहार की जनता) को कन्विंस करता है। होता वही है। बिहार की जीत जैसासब सोच रहे थे विपक्ष (फैमिली) जीतेगा, लेकिन हीरो केसुशासन‘ (सत्ता, धन और संगठन) ने सबको हरा दिया।

सरप्राइज का लेवल? चुनाव के नतीजों जैसा क्लाइमेक्स ! फिल्म में अजय देवगन ने जैसे ऊंटपटांग डांस किया उसकी तुलना बिहार में नेताओं के ऊलजलूल भाषणों से की जा सकती है। फिल्म में माधवन, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, तब्बू, जावेद जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्त आदि कलाकार हैं।

बिहार और राजनीति की चर्चा से ऊब गए टीवी दर्शक इस फिल्म को देखकर राहत पाएंगे। फिल्म गुदगुदाती कम, झेलाती ज्यादा है।चीनी कमजैसी बात इसमें नहीं है!

टालेबल फिल्म ! टाल सकते हैं !

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।