कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर सेंसर बोर्ड सहमत, यूए सर्टिफिकेट मिलने की खबर आई, रिलीज से पहले फिल्म से हटाने होंगे कई सीन

Date:

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड से बड़ी राहत मिलने की खबर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दे दिया है, लेकिन इसके लिए फिल्म से कई हिस्से हटाने होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरजेंसी के मेकर्स को सेंसर बोर्ड ने तीन कट सुझाए हैं। मेकर्स ने 8 जुलाई को ही सर्टिफिकेशन के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड में जमा किया था। इसी दौरान शिरोमणि अकाली दल और कई सिख संगठनों फिल्म पर बैन लगाने की मांग करने लगे। ऐसे में बोर्ड ने प्रोडक्शन हाउस को 10 कट और बदलाव सुझाए थे। मेकर्स ने 9 सजेशन्स पर हामी भरी थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक सीन में कुछ विजुअल्स को हटाने या बदलने को भी कहा है। इसमें पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेशी शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है।

अब रिलीज होने की संभावना बढ़ी

इसके साथ ही सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में एक नेता की मौत के जवाब में भीड़ में से किसी के अपशब्द बोलने को बदलने के लिए भी कहा था। बोर्ड ने फिल्म में एक डायलॉग में इस्तेमाल किए गए सरनेम को बदलने का भी निर्देश दिया था। पहले इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के कारण सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया था। अब सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसके रिलीज होने की संभावना है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।