विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज़’ ने की पहले ही दिन अच्छी कमाई, कई फिल्मों को देगी टक्कर

Date:

इंदौर। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क कीबैड न्यूज़शुक्रवार, 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है जिसके चलते इसकी खूब एडवांस बुकिंग भी हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

विक्की कौशल कीबैड न्यूज़अपनी यूनिक कहानी की वजह से काफी चर्चा में है। फिल्म रिलीज के पहले दिन के लिए 93,924 टिकटों की बिक्री से 3.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो इसे दर्शको से पहले दिन काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की पहले दिन के लिए शानदार एडवांस बुकिंग के चलते इसकी शुरुआत अच्छी रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिकबैड न्यूज़ने रिलीज के पहले दिन 8.50 करोड़ की कमाई की है।

कहा जा सकता है कि बैड न्यूज़‘ 8.50 करोड़ की कमाई के साथ विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। इससे पहले विक्की की उर्री सर्जिकल स्ट्राइक ने 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। इन दिनों सिनेमाघरों में अक्षय कुमार कीसरफिरा‘, कमल हासन कीइंडियन 3′ और तीन हफ्तों से गर्दा उड़ा रहीकल्कि 2898′ भी जमी हुई हैं। हालांकि इन फिल्मों की भीड़ के बीचबैड न्यूज़को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है जिसके चलते फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है।

गुड न्यूज की सीक्वल है यह फिल्म

बैड न्यूज़ अक्षय कुमार स्टारर गुड न्यूज़ की स्प्रिचुअल सीक्वल है। गुड न्यूज का लाइफटाइम कलेक्शन 201.14 करोड़ रुपये रहा था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। बैड न्यूज़हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन की रेयर घटना पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी सलोनी बग्गा (तृप्ति डिमरी) के इर्दगिर्द घूमती है जो जुड़वा बच्चों से प्रेग्नेंट है और उसके इन होने वाले बच्चों के बायोलॉजिकल पिता अखिल चड्ढा (विक्की कौशल) और गुरबीर पन्नू (एमी विर्क) हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।