महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन, कैंसर की बीमारी से कर रहे थे संघर्ष

Date:

मुंबई। बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। 68 वर्षीय पंकज धीर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और तमाम एक्टर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पंकज धीर ने टीवी के चर्चित सीरियल महाभारत में कर्ण का रोल किया था, जिससे उन्हें पर्दे पर अलग पहचान मिली थी। इसके अलावा पंकज धीर ने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। एक्टर पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी. उनकी पहली फिल्म 1981 में आई पूनम थी, जो बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद की कुछ फिल्मों में भी वे नहीं चल पाए। महाभारत के बाद उनकी पहचान बनी और काम भी मिलने लगा। सनम बेवफा, सड़क, ज़ी हॉरर शो, चंद्रकांता, सोल्जर, बादशाह, अंदाज़, ससुराल सिमर का, राजा की आएगी बारात, देवों के देवमहादेव और बढ़ो बहू शामिल हैं। वे आखिरी बार टीवी सीरीज ध्रुव तारासमय सदी से परे में नजर आए थे।

पंकज धीर की मौत से सदमे में फैंस (Photo: Instagram @pankajdheer999)

2006 में पंकज धीर ने अपने भाई सतलुज धीर के साथ मिलकर मुंबई के जोगेश्वरी में एक शूटिंग स्टूडियो, विजेज स्टूडियोज की स्थापना की। 2010 में उन्होंने मुंबई में एक्टर गुफी पेंटल के साथ एक्टिंग एकेडमी खोली, जिसके संकाय प्रमुख अभिनेता गुफी पेंटल थे। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी जाने-माने एक्टर हैं। वे जोधा अकबर, दबंग 2, हाउसफुल फ्रेंचाइजी और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। पंकज धीर के बेटे निकितन धीर भी अभिनेता हैं। वे चेन्नई एक्सप्रेस, सूर्यवंशी से तंगबली में नजर आए थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2026 के तहत गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक का बहुत बड़ा योगदान है। गिल की कप्तानी पारी ने आज टीम को जीत दिलाई। केकेआर से कैमरून ग्रीन ने कमान संभाली केकेआर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 0 रन पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रबाडा को आसान सा कैच दे बैठे। 2 ओवर की समाप्ति तक केकेआर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर 21 रन था। सेफर्ट भी रबाडा की कॉल पर 19 रन बना के चलते हुए। जीटी ने शुरू से  अपना दबदबा बना के रखा गेम में और केकेआर का स्कोर पावर प्ले खत्म होने तक 40- 3 था। पॉवेल और ग्रीन की पार्टनरशिप ने कुछ रन जरूर बनाए पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से पहले पॉवेल 27 रन बना के अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबाज आ रहे हैं वे जा रहे हैं, लेकिन केकेआर की पारी में कैमरून ग्रीन ने एक छोर पर टिक के सबसे ज्यादा 79 रन बनाए 55 गेंदों में। इसके कारण स्कोर अच्छा हो सका। जीटी की तरफ से रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। केकेआर ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। घरेलू मैदान पर जीटी की धुआंधार बल्लेबाजी जीटी की पारी की शुरुआत कैप्टन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने की। दोनों ने चौके छक्के लगा के 5 ओवर में 57 रन बना दिए। छठे ओवर की शुरुआत में जीटी का पहला विकेट गिर गया और साई सुदर्शन 22 रन बना के पवेलियन रवाना हो गए। जोश बटलर 15 गेंद पर 25 रन बना के वरुण चक्रवर्ती को विकेट दे बैठे। शुभमन गिल ने 86 रनों की कमाल की कप्तानी पारी खेली लेकिन आखिरी में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। ये एक शानदार कैच था जो बेहद कठिन भी था। शाहरुख खान और तेवतिया ने गेम खत्म किया और 5 विकेट से जीटी ने केकेआर पर जीत हासिल की।