👉 यह भी पढ़ें:
- मनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार, हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान
- खेल रत्न विवाद: भारतीय शूटर मनु भाकर और उनके पिता ने दी प्रतिक्रिया
- पेरिस ओलंपिक; विनेश फोगाट को झटका; अपील खारिज
- पेरिस ओलंपिक ;विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने का मामला ; 16 अगस्त को आएगा फैसला
- पेरिस ओलंपिक 2024 का हुआ समापन; 6 पदक के साथ 71 वें नंबर पर रहा भारत
- पेरिस ओलंपिकः अमन सहरावत ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
0:00 left
पेरिस। ओलंपिक में भारत की मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 28 का स्कोर किया और खेलों के एक ही सीजन में पदकों की हैट्रिक पूरी करने से चूक गईं। वह शूट–ऑफ में हंगरी की कांस्य पदक विजेता वेरोनिका मेजर से हार गईं। भाकर से पहले किसी भी भारतीय एथलीट (आजाद भारत) ने एक ही ओलंपिक में एक से अधिक पदक नहीं जीते हैं।
क्वालीफिकेशन में भाकर ने संभावित 600 में से 590 (प्रिसिशन में 294, रैपिड में 296) अंक हासिल किए और इस ओलंपिक के अपने तीसरे फाइनल में दूसरे स्थान पर पहुंचीं। इससे पहले, भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और फिर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया था। भाकर के दूसरे कांस्य पदक ने उन्हें स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बना दिया था।



