👉 यह भी पढ़ें:
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
0:00 left
पेरिस। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाली एथलीट बन गई हैं. उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है. मनु, एलिमिनेट होने से पहले दक्षिण कोरिया की किम येजी से केवल 0.1 अंक पीछे थीं, जिन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. 22 वर्षीय मनु भाकर का यह ओलंपिक्स में पहला मेडल है. इस स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली दोनों एथलीट दक्षिण कोरिया से रहीं.
मनु, ओलंपिक की शूटिंग स्पर्धा में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं. उनसे पहले ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाले चारों शूटर पुरुष थे, जिनके नाम राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अभिनव बिंद्रा, विजय कुमार और गगन नारंग रहे. मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में 580 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं. इसी के साथ उन्होंने शूटिंग में भारत के 12 साल से चले आ रहे पदक के सूखे को भी समाप्त कर दिया है. इससे पूर्व भारत ने 2012 लंदन ओलंपिक्स में शूटिंग में मेडल जीता था, जहां गगन नारंग और विजय कुमार ने पदक जीता था.
2020 टोक्यो ओलंपिक्स में मनु भाकर की पिस्टल में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वे पदक जीतने से वंचित रह गई थीं. इस बार उन्होंने फाइनल में 221.7 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा है. मनु ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर हैं, लेकिन उनसे पूर्व सुमा शिरुर ऐसी पहली महिला एथलीट बनी थीं, जो शूटिंग स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं. सुमा ने ग्रीस में हुए 2004 ओलंपिक्स की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल तक का सफर तय किया था. ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में कुल 5वां पदक है.



