👉 यह भी पढ़ें:
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
- 13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
0:00 left
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब देश में एक्टिव केस की संख्या 3961 हो गई है। कोरोना से अब तक 31 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इंदौर में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को भी दो नए मरीज मिले हैं।
कोरोना संक्रमण के मामले सबसे अधिक केरल में आ रहे हैं। यहां अब तक कोरोना के 1436 मामले आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 35 मामले सामने आए हैं,जबकि एक की मौत हो गई। केरल के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली और फिर गुजरात में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक हैं। महाराष्ट्र में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 506 हो गए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 21 नये मामले सामने आए हैं, तो एक की मौत हो गई। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 483 हो गए हैं। यहां 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। गुजरात में कोरोना के मामले बढ़कर 338 हो गए हैं और एक की मौत भी हुई है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 नये मामले सामने आए। इधर, पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44 नये मामले सामने आये हैं। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
इंदौर में अब 24 लोग कोरोना से संक्रमित
इंदौर में सोमवार को फिर 2 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से एक 21 वर्षीय युवक देवास का रहने वाला है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री है। दूसरा युवक 34 वर्ष का है जो इंदौर का है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। रविवार को भी कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए थे। इनमें एक मरीज इंदौर निवासी है, जबकि दो अन्य में एक देवास और दूसरा किसी अन्य जिले का रहने वाला था। इंदौर में इस साल अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 23 हो गई है।



