एनर्जी ड्रिंक पीकर कहीं सेहत तो नहीं खराब कर रहे आप, फायदे से कहीं ज्यादा होता है नुकसान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इन दिनों मार्केट में तरह-तरह के एनर्जी ड्रिंक उपलब्ध हैं। युवाओं और बच्चों में इसका चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस तरह के ड्रिंक तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं और पीते ही इसका असर भी दिखता है लेकिन फायदे से ज्यादा इसके नुकसान हैं। विशेषज्ञ ऐसे ड्रिंक से दूर रहने की सलाह देते हैं।

रिसर्च से पता चला है कि इन एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। यह हमारे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी तो देती है, लेकिन धीरे–धीरे नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, चीनी और फैट की ज्यादा मात्रा आगे चलकर आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ नींद को भी खतरा

एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की मात्रा ज्यादा होने से से हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ज्यादा सेवन से हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके कैफीन और अन्य उत्तेजक पदार्थ नींद को बिगाड़ सकते हैं। इससे अनिद्रा हो सकती है, जिसके कारण थकान और चिड़चिड़ापन आएगा।

पाचन तंत्र पर भी पड़ता है प्रभाव

विशेषज्ञों के अनुसार हाई कैफीन और शुगर की मात्रा पेट दर्द, मतली और दस्त जैसी पाचन समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इससे डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। इसके अलावा कैफीन सिरदर्द या माइग्रेन को भी बढ़ा सकता है।

धीरे-धीरे कम हो सकती है भूख

विशेषज्ञ बताते हैं कि एनर्जी ड्रिंक आपकी भूख को दबा सकती है। इससे आप खाना कम खाएंगे और शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। ये आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब भी कर सकती है। शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

इन चीजों को क्यों नहीं आजमाते

एनर्जी ही लेनी है तो इसके दूसरे विकल्प भी हैं। एनर्जी ड्रिंक की जगह आप नारियल पानी जेसी प्राकृतिक चीजों का सेवन कर सकते हैं। बिना शुगर के लाइट कॉफी पीने से कैफीन भी मिल जाएगा। बच्चों को इससे बचाने की जरूरत है और उन्हें इसकी जगह दूध या ताजे फलों का रस दे सकते हैं। इसके अलावा सत्तू का शरबत जैसे अन्य प्राकृतिक शरबत आपको इंस्टेंट एनर्जी दे सकते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।