👉 यह भी पढ़ें:
- Bollywood actor Aamir Khan तीसरी बार बनने जा रहे दूल्हा, शादी की डेट भी आई सामने
- चौंकाने वाला शोध: क्या शादी से घटता है कैंसर का खतरा? जानिए सेहत से जुड़ा बड़ा सच
- शिवरात्रि पर मातम: मंडी में दर्दनाक जीप हादसा, तीन युवकों की मौत
- अब ‘सीएम इन वेटिंग’, ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’ बनकर दु:खी न हों, दीपक जोशी ने बता दिया इस मर्ज का इलाज-भाजपा में पद न मिलें तो क्या करें?
- असम में बहुविवाह पर सख्त कानून लाएगी सरकार, दूसरी शादी पर होगी 7 साल की जेल
- उज्जैन…महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू
0:00 left
नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में मासिक शिवरात्रि 04 जुलाई को मनाई जाएगी। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा–अर्चना की जाती है। साथ ही सभी दुखों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।
अगर आप विवाह में रुकावट का सामना कर रहे हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इसके पश्चात बेलपत्र चढ़ाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाह के योग बनने लगते हैं।
वैवाहिक परेशानियों से बचने के लिए यह करें
इसके अलावा वैवाहिक जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मासिक शिवरात्रि पर पूजा के दौरान विधिपूर्वक गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही देशी घी का दीपक जलाकर आरती करें। धार्मिक मत है कि इस उपाय को करने से प्रेम जीवन में आ रही परेशानियों का अंत होता है और वैवाहिक जीवन में मिठास आती है।
मासिक शिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा कर खीर और मिठाई का भोग लगाएं। इसके पश्चात शीशम के पेड़ के सामने सुख–शांति की कामना करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में सुख–शांति का आगमन होता है। गृह कलह की समस्या से छुटकारा मिलता है।



