अब ‘सीएम इन वेटिंग’, ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’ बनकर दु:खी न हों, दीपक जोशी ने बता दिया इस मर्ज का इलाज-भाजपा में पद न मिलें तो क्या करें?

Date:

इंदौर। भाजपा में पदों की आस में कई नेता बैठे हैं। कोई पीएम इन वेटिंग है तो कोई सीएम इन वेटिंग, तो मिनिस्टर इन वेटिंग बनकर दु:खी हो रहा है। कई तो विधायक इन वेटिंग में अपने बाल सफेद कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के होनहार पूर्व मंत्री बेटे दीपक जोशी ने इस मर्ज का इलाज ढूंढ निकाला है। अगर समय पास न हो रहा हो और चर्चा में रहना चाहते हैं तो एक नहीं दो नहीं तीन भी नहीं चार-चार शादी कर सकते हैं।

पिछले काफी समय से हताश और निराश बैठे दीपक जोशी हाल ही में तब चर्चा में आए जब उन्होंने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से इसी महीने शादी रचा ली। जाहिर है किसी की खुशी लोगों को बर्दाश्त नहीं होती, लोग आरोप लगाने लगे कि दीपक जोशी ने भी पहले भी कई शादियां की हैं। पल्लवी के अलावा दो और महिलाओं की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि दीपक जोशी उनके साथ भी शादी कर चुके हैं।

पल्लवी के साथ डांस देख और दु:खी हो गए लोग

दीपक जोशी की नई पत्नी पल्लवी ने अपने फेसबुक पर जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें से एक वीडियो में दीपक जोशी उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी नजर रहे हैं। मेहंदी लगवाते वीडियो शेयर किया पल्लवी ने एक और वीडियो फेसबुक पर शेयर किया, जिसमें दीपक जोशी हाथों में मेहंदी लगवाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में पल्लवी दीपक से पूछती हैं कि दीपक जी कितने सालों बाद आपको मेहंदी लग रही है? हालांकि दीपक कोई जवाब नहीं देते।

चार-चार शादी की बात ने घुमाया सबका दिमाग

फिलहाल उनकी वास्तव में कितनी पत्नियां रह चुकी हैं, इस पर चर्चा जारी है। एक तरफ तो नई पत्नी पल्लवी राज सक्सेना बता रही हैं कि उन्होंने 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दूसरी ओर शिखा जोशी का दावा है कि उनकी शादी 2016 में दीपक जोशी से हुई थी और वे उनकी कानूनी पत्नी हैं। शिखा ने यह भी कहा कि जब उन्होंने अपनी शादी की फोटो शेयर की थी, तब पल्लवी ने उन्हें बधाई दी थी, फिर भी उन्होंने यह शादी क्यों की। दीपक जोशी की पहली पत्नी का कोविड के दौरान 2021 में ही निधन हो चुका था, इसके बाद दो और अन्य महिलाओं ने भी दावा किया था कि वह दीपक जोशी की पत्नी हैं। इसके बाद की शादियों को लेकर लोगों में गफलत है, लेकिन लोग यह मान रहे हैं कि पल्लवी राज सक्सेना दीपक की चौथी पत्नी हैं।

अब पद न मिलेगा तो क्या करेंगे नेता?

दीपक जोशी की नई शादी की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि भाजपा संस्कारों और शुचिता वाली पार्टी मानी जाती है। लोग एक ऐसे नेता से ऐसी उम्मीद नहीं कर रहे थे, जिनके पिता मध्यप्रेदश के मुख्यमंत्री रहे हैं। अब भाजपा के ही नेता मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि अगर टिकट न दोगे, पद न दोगे तो आदमी करे क्या? कुछ तो यह भी कह रहे कि अब भाजपा में पद की आस करना ही बेवकूफी है। कब कौन पीएम बन जाए, कब कौन सीएम इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता। ताजा मामला भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का है। बेचारे कई वरिष्ठ नेता मीडिया में अपने नामों की चर्चा सुन पदभार ग्रहण के लिए नया कुर्ता-पाजामा भी सिलवा चुके थे, लेकिन आखिर में दिल्ली के पिटारे से निकले नितिन नबीन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।