ओवैसी का यूपी के सीएम पर तंज, कहा- योगी को तो उर्दू नहीं आती फिर वे वैज्ञानिक क्यों नहीं बन गए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उर्दू को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि यूपी के सीएम को उर्दू नहीं आती, तो वे वैज्ञानिक क्यों नहीं बन गए? योगी ने विधानसभा में कहा था कि सरकार शिक्षा सुविधा देना चाहती है तो सपा कहती है कि उर्दू पढ़ाओ। ये बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं और देश को कठमुल्लापन की ले जाना चाहते हैं।

ओवैसी ने कहा कि यूपी के सीएम जिस विचारधारा से आते हैं, उस विचारधारा में से किसी ने भी देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आते हैं। रघुपति सहाय फिराक भी उसी गोरखपुर से आते हैं। वे एक प्रसिद्ध उर्दू कवि थे, लेकिन वे मुसलमान नहीं थे। सीएम योगी की टिप्पणी उनकी बौद्धिक क्षमता को दर्शाती है। ओवैसी ने कहा कि यूपी के सीएम को यह भी नहीं पता कि उर्दू उत्तर प्रदेश की संस्कृति का हिस्सा है। आरएसएस और बीजेपी के लोग नहीं जानते कि उर्दू को अन्य भाषाओं की तरह संविधान में संरक्षित किया गया है। वे नहीं जानते कि हर मुसलमान उर्दू नहीं बोलता, यह मुसलमानों की भाषा नहीं है। यह इस देश की आजादी की भाषा रही है। यह इस देश की भाषा है। भाजपा इस देश को एक भाषा, एक धर्म, एक विचारधारा और एक नेता के हिसाब से बनाना चाहती है।

विधानसभा में यह बोले थे योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाएगी और जब सरकार आम जनता के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने की बात करती है, तो ये लोग उर्दू थोपने की वकालत करने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है, जो कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

परिसीमन बिल पर सियासी उठापठक, DMK और NCP ने किया समर्थन का खुलासा

परिसीमन विधेयक पर डीएमके और एनसीपी ने समर्थन का एलान किया। विपक्षी INDIA गठबंधन कमजोर पड़ा, कांग्रेस ने विरोध जारी रखा।

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने जेलर मग्नू सिंह मरावी पर एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

रविशंकर प्रसाद ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- 2024 का चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका दें इस्तीफा

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा- अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें।

जम्मू में राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस को बोरिया-बिस्तर समेटना होगा

जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास धमाका, 7 बच्चों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान के कुनार स्कूल विस्फोट में 7 बच्चों की मौत और 97 घायल। धमाका शगई मिडिल स्कूल के पास खनन विस्फोटकों के डिपो में हुआ।

मुंबई घाटकोपर रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

घाटकोपर रेलवे स्टेशन टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से असल्फा से गिरफ्तार किया।

परिसीमन बिल पास होने पर यूपी की विधानसभा सीटें होंगी अधिकतम 650, अमित शाह ने दी जानकारी

परिसीमन बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटें 650 तक बढ़ सकती हैं। अमित शाह ने बताया, यह संशोधन महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी है।

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।