तमिलनाडू में राम के अस्तित्व पर उठे सवाल पर बवाल, डीएमके मंत्री के बयान भाजपा हुई आग-बबूला, कांग्रेस पर साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार में मंत्री शिवशंकर ने कहा कि राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने राम मंदिर पर भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा था कि भगवान राम से जुड़ा कोई भी ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि भगवान राम का कोई अस्तित्व हो।
उल्लेखनीय है कि अभी कुछ ही दिन पहले उसी राज्य में डीएमके पार्टी के ही एक अन्य मंत्री, कानून मंत्री एस रघुपति ने कहा था कि भगवान राम सामाजिक न्याय के जबरदस्त समर्थक, धर्मनिरपेक्षता के अग्रदूत और सभी के लिए समानता के समर्थक थे, लेकिन अब परिवहन मंत्री शिवशंकर ने दावा कर दिया है कि भगवान राम कभी अस्तित्व में नहीं थे।
भाजपा ने किया हमला
एसएस शिवशंकर के इस बयान को लेकर बीजेपी नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हमेशा से ही राम मंदिर के अस्तित्व को ठुकराया है। इसके लिए इस देश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पूनावाला ने कहा, ये लोग अब अपनी हदें पार कर रहे हैं। अगर इन्हें लगता है कि ये अपने बयानों से राजनीतिक फायदा उठा लेंगे, तो मैं याद दिला दूं कि इनकी यह गलतफहमी है।
राहुल से पूछे गए सवाल
शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी संसद में शिवजी के बारे में बड़े-बड़े उपदेश देते हैं, लेकिन क्या राहुल गांधी डीएमके के ऊपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करेंगे, नहीं करेंगे। क्योंकि राहुल गांधी की खुद की अपनी एक फिलॉसफी है कि वोट बैंक के लिए चाहिए ताली, और हिंदुओं को गाली। उन्होंने आगे कहा कि राम जी के अस्तित्व को यूपीए ने नकार दिया था। उन्होंने तो बाकायदा हलफनामा दिया था कि हम राम जी को नहीं मानते। राम जी के मंदिर का विरोध किया। इस मुद्दे को लटकाए रखा। कई सालों तक मामला कोर्ट में विचाराधीन रहा।
अन्नामलाई ने भी पूछे सवाल
उधर बीजेपी तमिलनाडु अध्यक्ष अन्नामलाई ने भगवान राम के अस्तित्व को लेकर अपने कैबिनेट सहयोगी के विरोधाभासी बयान के लिए राज्य के परिवहन मंत्री एस. एस. शिवशंकर पर शनिवार को कटाक्ष किया। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भगवान श्रीराम के प्रति द्रमुक का अचानक उमड़ा जुनून वास्तव में देखने लायक है – किसने ऐसा सोचा होगा? पिछले सप्ताह दूसरे मंत्री रघुपति ने कहा था कि भगवान राम सामाजिक न्याय के जबरदस्त समर्थक, धर्मनिरपेक्षता के अग्रदूत और सभी के लिए समानता के समर्थक थे। अब परिवहन मंत्री कुछ और कह रहे हैं। अन्नामलाई ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि द्रमुक सरकार के मंत्री रघुपति और शिवशंकर बैठें, चर्चा करें और भगवान राम के संबंध में आम सहमति पर पहुंचें।
संत समाज ने जताई नाराजगी
वहीं तमिलनाडु के मंत्री एसएस शिवशंकर के विवादित बयान पर संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है। पातालपुरी पीठाधीश्वर के अध्यक्ष महंत बालक दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन मंत्री संत्री को न इतिहास का पता है और न भूगोल का। इन लोगों को धार्मिक ज्ञान भी नहीं है। ये लोग हर बयान अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के मकसद से देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

इंदौर के Sheraton Hotel में गंदगी मिलने पर नगर निगम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया। होटल ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।