एसआईआर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ग्राउंड पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर की जा रही गड़बड़ी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ग्राउंड पर जाकर चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रही है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था नहीं रहा, बल्कि भाजपा का आयोग बन चुका है।

अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि एसआईआर की भूमिका भी बेहद संदिग्ध रही है। अखिलेश यादव ने नंदलाल नाम के व्यक्ति का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि उसके नाम से भरे गए फार्म-7 में फर्जी तरीके से अंगूठा और साइन कराए गए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने खुद नंदलाल का साइन फार्म पर किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि फार्म-7 की पूरी प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इसके जरिए बड़े पैमाने पर फर्जी हस्ताक्षर कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि नंदलाल ने लोकतंत्र बचाने का काम किया है, इसलिए समाजवादी पार्टी की ओर से उसे एक लाख रुपये की मदद दी गई।

यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार ने जनता को निराश किया हो, उससे आखिरी बजट से भी किसी को कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कानून–व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में जेल से कैदी भगाए जा रहे हैं, कुछ को नेपाल भेजने और वहां से विदेश भेजने की बातें भी सामने आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक लगाई

इंदौर बायपास नियंत्रण क्षेत्र में हाईकोर्ट ने 150 मीटर तक निर्माण अनुमति पर रोक लगाई है। आदेश 27 नवंबर 2026 से लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री विजय की पेरम्बूर सीट को चुनौती, मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की दी मंजूरी

पेरम्बूर सीट जीत को चुनौती देने वाले मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री विजय की प्रारंभिक आपत्ति खारिज कर सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।

बिहार-झारखंड सीमा पर हाथियों का आतंक, जमुई में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हाथियों का आतंक बिहार-झारखंड सीमा पर बढ़ा। जमुई के बरदही जंगल में 55 वर्षीय केलु यादव की हाथी के हमले में मौत।