संसद में राहुल गांधी ने भाजपा और संघ पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र खत्म करने के लिए चुनाव आयोग का हो रहा इस्तेमाल

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान भाजपा और संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर स्पेशल इंटेन्सिव रिविजन (एसआईआर) की प्रक्रिया की गई। डुप्लिकेट वोटर्स का चुनाव आयोग के पास जवाब नहीं है। राहुल ने कहा है कि वोट चोरी एंटी नेशनल काम है। हमारा देश एक फैब्रिक की तरह है। इसके सारे धागे एक जैसे हैं। सभी लोग बराबर हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल लोकतंत्र खत्म करने के लिए किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने चुनाव सुधार की बहस में कहा कि हरियाणा में चुनाव चोरी किया गया। उन्होंने ब्राजील मॉडल का जिक्र करते हुए बताया कि ब्राजील की मॉडल का नाम 22 बार वोटर लिस्ट में आया, एक महिला का नाम 200 बार वोटर लिस्ट में आया है। राहुल गांधी ने संसद में कहा कि चुनाव आयुक्त को चुनने के लिए नियम बदले गए। चुनाव आयोग पर कब्जा किया गया। लोकतंत्र खत्म करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर को चुनने की प्रक्रिया में सत्ता पक्ष की चलती है। साथ ही राहुल गांधी ने सवाल किया है कि चीफ जस्टिस को चुनाव आयुक्त चुनने की प्रक्रिया में क्यों शामिल नहीं किया गया है।

संघ का मकसद संस्थानों पर कब्जा था

राहुल गांधी ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को कब्जाने का आरोप भी आरएसएस के सिर मढ़ दिया है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस ने महात्मा गांधी की हत्या के बाद भारत की संवैधानिक संस्थाओं, इंस्टीट्यूशन में आरएसएस की तरफ से संगठन की भूमिका बढ़ाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संघ का मकसद गांधी की हत्या करने के बाद इन संस्थानों को कब्जाना था। राहुल ने कहा कि भारत के इंस्टीट्यूशन्स पर कब्जा किया जा रहा है। मैं इस बात पर आऊंगा कि इलेक्शन कमीशन पर कब्जा किया जा रहा है। संघ का प्रोजेक्ट देश के इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क पर कब्जा करना था। वाइस चांसलर के बाद वाइस चांसलर को मेरिट पर नहीं, काबिलियत पर नहीं, बल्कि इस बात पर रखा जाता है कि वह किसी खास संगठन से जुड़ा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।