सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग  विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग  विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि उन पर हमला करने से शिक्षा मंत्री के अपराध कम नहीं होंगे, जबकि धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लगातार हार के कारण राहुल हताश नजर आते हैं।

राहुल गांधी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ी पर की गई टिप्पणी का जवाब दिया है। प्रधान ने कहा मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जहां तक राहुल गांधी की बात है, ऐसा लगता है कि वे एक अलग ही मानसिक स्थिति में पहुंच गए हैं। लगातार चुनावी हार के कारण वे हताश नजर आते हैं। उन्होंने एसआईआर का विरोध किया, वे ईवीएम का विरोध करते थे और उन्होंने डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया। ऐसा नहीं लगता कि वे भारत की वैज्ञानिक प्रगति के साथ खड़े हैं।

किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी लेता हूं

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- मैं सरकार की ओर से किसी भी असुविधा के लिए स्वयं जिम्मेदारी लेता हूं, और मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। मैंने यह बात पहले भी कही है। राजनीति बाद में की जा सकती है, अभी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन छात्रों और परीक्षार्थियों का मानसिक तनाव और अधिक नहीं बढ़ना चाहिए। हम सभी से अपील करते हैं कि किसी के भी शब्दों या व्यवहार से उनका तनाव और नहीं बढ़ना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा- अपराधों से बरी नहीं हो जाएंगे

राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री पर हमला करते हुए एक्स पर लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर जितना चाहें हमला कर सकते हैं, लेकिन इससे आप अपने अपराधों से बरी नहीं हो जाएंगे। और न ही यह मुझे 18.5 लाख बच्चों के लिए जवाब मांगने से रोक पाएगा। राहुल गांधी ने सवाल पूछा- सीबीएसई का OSM कॉन्ट्रैक्ट COEMPT को क्यों दिया गया – एक ऐसी कंपनी जो अपने पुराने नाम Globarena के तहत पहले से ही विवादों में घिरी हुई थी? यह किसके आदेश पर किया गया? बैकग्राउंड चेक क्यों नहीं किए गए? COEMPT के मैनेजमेंट और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध है? या तो आपने बैकग्राउंड चेक करवाया और फिर भी आगे बढ़ गए  या फिर आपने करवाया ही नहीं। दोनों ही मामलों में, आप इस अपराध में शामिल हैं। जहां तक जिम्मेदारी की बात है  अगर PM को सच में परवाह होती, तो लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के लिए उन्हें आपको बहुत पहले ही पद से हटा देना चाहिए था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।