इंदौर में पॉलिटिकल योगा…केंद्रीय मंत्री सिंधिया की उपस्थिति से बदला राजनीतिक माहौल, भले ही तुलसी पहलवान धार में थे, लेकिन खुश तो बहुत हुए होंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन से यहां के राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक पक्ष जो अब तक सभी आयोजनों में आगे खड़े होकर पूरा श्रेय लूट जाता था, इस बार उसे मौका नहीं मिला। दूसरी तरफ मंत्री तुलसी सिलावट जो चाहकर भी एक नंबर का नहीं कहला पाते थे, इस बार उनके मन की हो गई। आज का सारा फुटेज तो उनके महाराज सिंधिया ही ले गए। भले ही तुलसी पहलवान धार में थे, लेकिन फोटो में महाराज को सबसे आगे देख बहुत खुश हुए होंगे।

काफी समय से इंदौर में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। शहर के किसी भी आयोजन में दो मंत्रियों में से एक मंत्री खुद को आगे कर सभी आयोजनों का श्रेय लेने की कोशिश में जुटे रहते हैं। दूसरे मंत्री यानी अपने तुलसी भिया हमेशा पीछे ही रह जाते हैं। जैसे कि योग दिवस पर भी होता आया है, इस बार भी एक ही चेहरा हीरो बनता घूमता नजर आता और तुलसी पहलवान सहित कई नेताओं के पेट में मरोड़ उठता रहता। इस बार मुख्य अतिथि के रूप में जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आना तय हुआ तो तुलसी सिलावट सहित इंदौर के कई विधायकों और नेताओं के चेहरे खिल उठे। आज प्रमुख भाषण भी सिंधिया का ही हुआ, बाइट भी सिंधिया की ही हुई और फोटो में सबसे आगे चेहरा भी सिंधिया का ही नजर आया। अतिथि परिवर्तन का लाभ शहर के कुछ अन्य नेताओं को भी मिला और आयोजन में उनके चेहरे भी प्रमुखता से नजर आए।

सिंधिया ने कहा-बेहतर जीवन के लिए व्यायाम जरूरी

इंदौर में राजवाड़ा के गणेश हॉल में योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेताओं और आम लोगों के साथ योग किया। सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही सकारात्मक विचार आते हैं। बेहतर जीवन शैली के लिए व्यायाम आवश्यक है। इस भारतीय योग विधा को विश्व के कई देशों ने अपनाया है। इस दौरान मंत्री सिंधिया के साथ सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला सहित अनेक नेता मौजूद रहे। इंदौर में गोपुर चौराहे पर भी सामूहिक योग किया गया। अभिनेत्री अदा शर्मा ने शहवासियों के साथ योग के विभिन्न आसान किए। इसके अलावा अभय प्रशाल में भी योग दिवस पर हजारों लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया।

सिंधिया समर्थकों ने पोस्टर भी लगवा दिए

सिंधिया के आगमन का लाभ उठाने का मौका उनके समर्थकों ने बिल्कुल ही नहीं गंवाया। प्रतिबंध के बावजूद राजवाड़ा चौक पर सिंधिया के पोस्टर काफी संख्या में नजर आए। इन पोस्टरों के कारण भी इंदौर का राजनीतिक माहौल बदला-बदला नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।