बेचारी जलेबी… हरियाणा चुनाव से लेकर परिणाम तक हर मुद्दे पर भारी रही जलेबी, राहुल गांधी का तो एक पल भी पीछा ही नहीं छोड़ा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इस बार के हरियाणा चुनाव में किसान, जाट, पहलवान से भी ऊपर कोई एक मुद्दा उभरकर सामने आया तो वह थी बेचारी जलेबी। राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान मातूराम की जलेबी खाई और इसे फैक्ट्री में बनाने की बात कह डाली। फिर क्या था भाजपा नेता तो हाथ धोकर राहुल गांधी और जलेबी के पीछे पड़ गए। आज जब चुनाव परिणाम आ गए हैं, सबसे ज्यादा चर्चा में है जलेबी।

सोशल मीडिया पर आज सबसे ज्यादा मातूराम की जलेबी की चर्चा है। भाजपा के हर नेता का बयान जलेबी के बिना पूरा नहीं हो रहा। कई स्थानों पर भाजपा कार्यालय में भी इस बार जलेबी बांटी जा रही है। कांग्रेस भी जलेबी के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में भी सुबह के रुझान देखकर ही जलेबी बनने लगी थी। बाद में जब हरियाणा ने निराश किया तो कांग्रेस ने इसे जम्मू-कश्मीर में गठबंधन की खुशी में खा ली।

जलेबी पर राहुल के पोस्ट के बाद मचा बवाल

हरियाणा के गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान है। यहां की जलेबी काफी प्रसिद्ध है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां की जलेबी का स्वाद चख चुके हैं, लेकिन नाम फंस गया राहुल गांधी का। चुनाव प्रचार के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को अपने हाथों ये जलेबी खिलाई थी। राहुल बहन प्रियंका के लिए भी जलेबियां पैक करवाकर ले गए थे। एक सभा के दौरान राहुल ने यह पैकेट भी लोगों को दिखाया था। यहां तक तो ठीक था लेकिन राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट कर दिया और यहीं से वे निशाने पर आ गए। राहुल ने लिखा कि मातूराम की जलेबियां पूरे देश में बेची जानी चाहिए। उनका निर्यात किया जाना चाहिए। अगर मातूराम हलवाई की जलेबियां दूसरे राज्यों में भी बिकती हैं और निर्यात की जाती है, तो एक दिन उनकी फैक्ट्री में 20 हजार से 50 हजार लोग काम कर सकते हैं।

चुनाव से लेकर परिणाम तक छाई रही जलेबी

राहुल गांधी के पोस्ट के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि मुझे गोहाना की जलेबी भी पसंद है। अब राहुल गांधी अमेरिका में फैक्ट्री लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन जलेबियां कैसे बनती हैं और कैसे बिकती हैं यह समझना होगा। यह बेहतर होता अगर उनके लिए चिट लिखने वालों ने इसे ठीक से तैयार किया होता। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा है कि हरियाणा ने दिखा दिया है कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती है, बल्कि मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से पूछा है कि जलेबियां कहां भिजवानी हैं, राहुल गांधी का पता बता दीजिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई घाटकोपर रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

घाटकोपर रेलवे स्टेशन टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से असल्फा से गिरफ्तार किया।

परिसीमन बिल पास होने पर यूपी की विधानसभा सीटें होंगी अधिकतम 650, अमित शाह ने दी जानकारी

परिसीमन बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटें 650 तक बढ़ सकती हैं। अमित शाह ने बताया, यह संशोधन महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी है।

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।

मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर, 6 की मौत

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर में चार की मौत, कई घायल। लदावली गांव में हादसा।

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर किया बड़ा बयान, 2029 से लागू होगा कानून

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण 2029 से लागू होगा। केंद्र सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ किया।

खरगे बोले- डिलिमिटेशन बिल से SC/ST के साथ हो रहा है अन्याय, विपक्ष ने किया विरोध

डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष ने जताई आपत्ति। मल्लिकार्जुन खरगे बोले- SC/ST आरक्षण में अनदेखी और जनगणना के बिना बिल लाना गलत।

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी अवैध निवासियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देश वापस भेजा

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी अवैध निवासियों को पुलिस ने पकड़ा और देश वापस भेजा। एटीएस और पीओ स्टाफ ने कार्रवाई की।

इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा, कचरे से बने उत्पादों का बढ़ता ट्रेंड

इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा के तहत कचरे से बने उत्पादों का ट्रेंड बढ़ा है। एक्सपो और गांवों में रीसाइक्लिंग से इको-फ्रेंडली उत्पाद तैयार हो रहे हैं।

भोपाल मास्टर प्लान: 51 किमी कॉरिडोर होगा 500 मीटर चौड़ा, विकास को मिलेगी रफ्तार

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के तहत 51 किमी ग्रोथ कॉरिडोर 500 मीटर चौड़ा होगा। 20,000 करोड़ की लागत, 3,000 हेक्टेयर भूमि और 45 लाख आबादी लक्ष्य।

एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा। रोटरी और रैंप की योजना बनाई गई है।