‘कमल’ खिलाने के लिए पूरी पार्टी को ‘कीचड़’ तो नहीं बना रही भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के समय पार्टी विथ डिफरेंस के लिए जानी जाने वाली भाजपा में अब काफी मिलावट हो गई है। कोई जरूरी नहीं कि आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि संघ या जनसंघ से जुड़ी हो, कोई जरूरत नहीं कि आप भाजपा के सिद्धांतों को मानते हों, अगर आप किसी राज्य में सत्तारुढ़ पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं तो आपका भाजपा में स्वागत है।

सबको याद होगा, जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली थी, तो पार्टी कैसे बिलबिला गई थी। फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोहरा बनाकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार पलट दी गई थी। उस समय काफी संख्या में कांग्रेस के विधायक और मंत्री भाजपा में शामिल हो गए थे। इनमें से कई आज भी मंत्री हैं और इस मिलावट के कारण भाजपा के कई नेता किनारे कर दिए गए।

इसके बाद महाराष्ट्र में भी यही हुआ। ताजा उदाहरण बिहार का है, जहां नीतीश कुमार को राज्यसभा में भेजकर भाजपा ने अपना सीएम बना दिया। देश के अन्य राज्यों में भी यही हाल रहा। ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करना भाजपा के आज के कर्णधारों का मूल सिद्धांत बन गया। पं.दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं के सिद्धांत सिर्फ भाषणों में सिमट कर रह गया।

शुक्रवार को पंजाब में जो कुछ भी हुआ, वह भाजपा के वर्तमान नेतृत्व के खतरनाक इरादे को दर्शाता है। हालांकि यह तो पहले से ही पता था कि भाजपा, आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा पर काफी समय से डोरे डाल रही थी, लेकिन वे अपने साथ छह और सांसद ले आएंगे इसकी कल्पना अरविंद केजरीवाल को भी नहीं थी। इसका साफ मकसद है दिल्ली के बाद पंजाब में भी आपकी रीढ़ तोड़ देना। भले ही अभी पंजाब में सत्ता परिवर्तन न हो पाए, लेकिन विधानसभा चुनाव तक आप को इतना कमजोर कर देना, जिससे भाजपा का रास्ता साफ हो जाए।

ताज्जुब तो इस बात का है कि पंजाब से जिन सांसदों को तोड़ा गया है, उनमें वह अशोक मित्तल भी शामिल हैं, जिनके यहां हाल ही में ईडी ने छापा मारा था। अब इसके मायने तो भाजपा आलाकमान ही बता सकती है, लेकिन इन कवायदों का असर भाजपा के ओरिजनल कैडर पर पड़ हा है। भाजपा में पसीना बहा-बहा कर अपने बाल सफेद कर चुके नेताओं को यह चिन्ता होने लगी है कि अब उनका क्या होगा?

पार्टी के नेता ही कह रहे हैं कि कहीं कमल खिलाने के चक्कर में पूरी भाजपा ही कीचड़ न बन जाए…

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।