0:00
0:00 left
चुनाव से पहले AAP और मुख्यमंत्री आतिशी पर एफआईआर
दिल्ली में चुनावी माहौल गर्माते ही मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ गोविंदपुरी में सरकारी वाहन का चुनावी प्रचार में इस्तेमाल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
इसके साथ ही नई दिल्ली जिले के नॉर्थ एवेन्यू थाने में आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पार्टी ने फर्जी फोटो का उपयोग कर प्रचार किया। इन आरोपों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एक विशेष समिति का गठन किया है। दरअसल आम आदमी पार्टी के एक्स हैंडल से पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के फोटो लगाकर कई वीडियो शेयर किए गए थे। कई ऐसे वीडियो शेयर किए गए थे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर थी। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने आप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चुनाव से पहले ये घटनाएं राजनीतिक हलचल को और बढ़ा रही हैं। मामले की जांच जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- गमछे पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
- अब मैं सबका मुख्यमंत्री हूं”: ठाकुरबाड़ी में नारे लगे तो शुभेंदु अधिकारी ने कराया शांत
- बारामती विमान हादसा — उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई की मौत
- हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’?—सीएम रेवंत रेड्डी के प्रस्ताव पर सियासी संग्राम तेज
- कर्नाटक में सियासी गर्मी तेज: सीएम बदलेंगे? DKS–सिद्धारमैया खेमे में हलचल से अटकलें तेज
- तेलंगाना में माता-पिता की उपेक्षा करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन से कटेगा हिस्सा: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी



