👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
0:00 left
नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरक्षण को लेकर दिए बयान के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी को चुनाव प्रचार से रोका जाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी ने चुनावी सभाओं में नौकरियों में एससी, एसटी के लोगों को आरक्षण नहीं देने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने आपके बयान में कहा था कि तमाम उद्योगों और नौकरियों में देखें तो वहां पर एससी– एसटी समुदाय के लोग नजर नहीं आते। अल्पसंख्यक भी नजर नहीं आतेष गरीब तबके से आने वाले लोगों को जगह नहीं मिलती। भाजपा ने शिकायत में कहा है कि राहुल गांधी ने कहा था कि अगर आपको कहीं नौकरी पानी है तो संघ की सदस्यता ले लो। फिर यह नहीं देखा जाएगा की आपकी योग्यता क्या है? आपको कुछ आता है या नहीं। इसके साथ ही भाजपा ने उद्योंगों को महाराष्ट्र से गुजरात ले जाने के राहुल गांधी के बयान पर भी सवाल उठाया है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी के तत्काल चुनाव प्रचार से रोका जाए।



