भाजपा ने मंजूर किया तेलंगाना के फायर ब्रांड विधायक टी.राजा सिंह का इस्तीफा, पार्टी के खिलाफ बयानबाजी पड़ी भारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हैदराबाद। भाजपा ने तेलंगाना के गोशामहल सीट के फायर ब्रांड विधायक टी.राजा सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में एक पत्र जारी कर इसकी सूचना दी। अरुण सिंह ने पत्र में लिखा है कि उनके इस्तीफे में दी गई सामग्री अप्रासंगिक है और पार्टी के कार्य, विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देश पर टी. राजा सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि टी राजा ने तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रदेश नेतृत्व से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दिया था। भाजपा ने तेलंगाना में एन रामचंद्रर राव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रामचंद्रर राव की नियुक्ति से पहले टी राजा सिंह ने कहा था कि उनके नाम के लिए आंध्र के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने सिफारिश की है। इन आरोपों के साथ टी राजा सिंह ने पार्टी छोड़ते हुए इस्तीफा दिया था।

इस्तीफे को बताया था कार्यकर्ताओं की आवाज

टी राजा ने अपने इस्तीफे को लाखों कार्यकर्ताओं की आवाज बताते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए दर्दनाक है, लेकिन आवश्यक था। भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को लिखे पत्र में कहा टी राजा ने कहा था कि एन रामचंद्र राव की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरी निराशा फैली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह करके यह फैसला करवाया है, जो पार्टी के हितों के बजाय व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित है।

तेलंगाना के नेतृत्व पर लगाया था आरोप

टी राजा सिंह ने कहा था कि तेलंगाना में भाजपा सरकार बनाने के कगार पर थी, लेकिन गलत नेतृत्व के चयन से यह मौका हाथ से निकलता दिख रहा है। राजा सिंह ने अपने सार्वजनिक बयान में स्पष्ट किया कि वह भाजपा छोड़ने के बावजूद हिंदुत्व के विचार और गोशामहाल के लोगों की सेवा को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा यह कदम विचारधारा के खिलाफ नहीं, बल्कि नेतृत्व के फैसलों के खिलाफ है। मैं हिंदू समुदाय के साथ और मजबूती से खड़ा रहूंगा।

लगातार तीसरी बार दर्ज की थी जीत

टी राजा सिंह पहली बार 2014 में जीते थे। 2023 के विधानसभा चुनावों में वह तीसरी बार निर्वाचित हुए थे। टी राजा सिंह की गोशामहल विधानसभा असुदद्दीन ओवैसी के लोकसभा क्षेत्र में आती है। टी राजा सिंह ने चुनावों में बीआरएस के उम्मीदवार को हराया था। 2009 में टी राजा सिंह ने यह सीट कांग्रेस से छीनकर बीजेपी के खाते में डाली थी। टी राजा सिंह के इस्तीफा देने के बाद तेलंगाना विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या अब 7 रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कैबिनेट बैठक : सहकारी समितियों के चुनाव एक साल टले, 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं और MPPSC परीक्षा अब साल में दो बार होगी।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद, निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट से निफ्टी 25,400 के नीचे पहुंचा। निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा।

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, साकेत कोर्ट ने किया जारी

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।

निर्मला सीतारमण ने गरीबी की परिभाषा बदली: घर, पानी, स्वच्छता जरूरी

गरीबी की परिभाषा में बदलाव: निर्मला सीतारमण ने कहा- अब घर, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं भी गरीबी मापने के पैमाने होंगे।

सैफ अली खान को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा

सैफ अली खान को धमकी के बाद हिंदी फिल्म सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई। फिल्म एसोसिएशन ने सरकार से कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

उज्जैन: महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों को प्रवेश की मांग

महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों के प्रवेश की मांग पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर समिति को पत्र भेजा।

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में केंद्रीय मंत्री ने हिंदी को देश की प्रतिनिधि भाषा बताया। कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1040 किमी काम पूरा, विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1,040 किमी काम पूरा हो चुका है। विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा, यात्रा का समय घटेगा।