मौसम का मिला-जुला मिजाज: कहीं बढ़ेगी गर्मी, तो 5 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Date:

मौसम का मिला-जुला मिजाज: कहीं बढ़ेगी गर्मी, तो 5 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में जहां गर्मी तेज होती जा रही है, वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते कुछ इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

IMD के अनुसार, आने वाले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसी तरह गुजरात और महाराष्ट्र में भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

पहाड़ों पर बदलेगा मौसम

दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से 27–28 फरवरी और 2–4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
वहीं 27–28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-यूपी में गर्मी का असर

राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार से लेकर मार्च की शुरुआत तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान बढ़कर 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम साफ रहेगा और अगले 7 दिनों तक पूर्वी व पश्चिमी दोनों हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहने का अनुमान है। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का एहसास रहेगा और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को यहां दिन का तापमान 30.4 डिग्री और रात का 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों में यूपी का सबसे गर्म जिला हमीरपुर रहा, जहां पारा 32.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में भी बढ़ेगी तपिश

यूपी से सटे बिहार में भी गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। मार्च की शुरुआत के साथ यहां तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव या बारिश की कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।