0:00
0:00 left
राहुल गांधी हैं पारसी परिवार के वारिस और नकली हिंदू ,बोले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के निशाने पर हैं दरअसल राहुल गांधी ने शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना की थी. उस दौरान उनके माथे पर चंदन का तिलक लगा था.

👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग
निशिकांत दुबे का दावा है कि उसके बाद हुए कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माथे से चंदन का तिलक पोंछ लिया. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स से किए एक ट्वीट में इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना की. दुबे ने लिखा, पारसी परिवार के वारिस राहुल गांधी ने देवघर के बाबा वैद्यनाथ जी ज्योतिर्लिंग को चौकी की तरह माना. चंदन, तिलक की आस्था को राजनीति का अखाड़ा बनाकर 5 मिनट में पोंछ दिया.




