0:00
0:00 left
आईपीएल का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज नहीं कर सकी आरसीबी, हैदराबाद को मिली जीत
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के शतक और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में आरसीबी ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की, लेकिन 20 ओवर में सात विकेट पर 262 रन ही बना सकी।कप्तान फाफ डुप्लेसिस और दिनेश कार्तिक की आतिशी पारियों के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज नहीं कर सकी।
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के शतक और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया था। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में आरसीबी ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की, लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि टीम 25 रन पीछे रह गई। आरसीबी 20 ओवर में सात विकेट पर 262 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। आरसीबी के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम सात में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर
- विश्व जनसंख्या दिवस विशेष : बढ़ती आबादी नहीं, सही दिशा सबसे बड़ी चुनौती
- Breaking News: ट्रंप का बड़ा दावा! क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को बनाया निशाना? अमेरिकी सेना की कार्रवाई पर उठे नए सवाल
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार




