पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।
पुलिस के अनुसार, जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद रेजिना बीबी ने फाल्टा क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई थी। प्रशासन का दावा है कि हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर जा सकती थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
विवाद तब और बढ़ गया जब जहांगीर खान की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उन्हें रस्सी से बांधकर ले जाते हुए देखा गया, जिसके बाद समर्थकों में भारी नाराजगी फैल गई। आरोप है कि इसी के विरोध में रेजिना बीबी ने लोगों को एकजुट किया और सड़क जाम जैसे प्रदर्शन आयोजित किए।
फाल्टा इलाके में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने और थाने के घेराव की आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) को भी तैनात किया गया। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के बाद रेजिना बीबी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रही थीं। पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की और उनकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान उनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने दक्षिण 24 परगना से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल रेजिना बीबी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होने की संभावना है।



