यूपी में एसआईआर के काम में लगे बीएलओ की मौत का सिलसिला जारी, रविवार को मुरादाबाद के बीएलओ की मिली पंखे से लटकती लाश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में एसआईआर के काम में लगे एक और बीएलओ की मौत से कई सवाल खड़े हुए हैं। यहां एक बीएलओ ने 29-30 नवम्बर की रात अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आत्महत्या करने की वजह एसआईआर का टारगेट पूरा न कर पाने को बताया गया।

पुलिस के अनुसार बीएलओ का नाम सर्वेश सिंह था जो भगतपुर थाना इलाके के जाहिदपुर सीकमपुर गांव के बूथ नंबर 406 पर तैनात थे। परिवार ने आरोप लगाया कि बिना ट्रेनिंग के सर्वेश की बीएलओ में ड्यूटी लगा दी थी और लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा था जिससे तंग आकर उन्होंने जान दी है। टीचर सर्वेश सिंह (46) ने आत्महत्या से पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी (जिला निर्वाचन अधिकारी) के नाम 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा, इसमें एसआईआर से परेशान होने की बात लिखी। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि रात–दिन काम करता रहा फिर भी एसआईआर का टारगेट हासिल नहीं कर पा रहा हूं। रात बहुत मुश्किल और चिंता में कटती है। सिर्फ 2 से 3 घंटे सो पा रहा हूं।

यूपी में कई बीएलओ की हो चुकी है मौत

यूपी में एसआईआर के काम में लगे कई बीएलओ की मौत हो चुकी है। मुरादाबाद, बलिया, देवरिया, लखनऊ, गोंडा समेत कई जिलों से बीएलओ के आत्महत्या करने और हार्ट अटैक समेत अन्य कारणों से मौत की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। 25 नवंबर को फतेहपुर में लेखपाल रामलाल कोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों के अनुसार शादी से एक दिन पहले वह छुट्टी के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन छुट्टी नहीं मिल रही थी। आरोप है कि मेंहदी की रस्म वाले दिन कानूनगो घर पहुंचे और ड्यूटी में लापरवाही बताकर सस्पेंशन की धमकी दी। इससे मानसिक रूप से टूटकर रामलाल ने आत्महत्या कर ली। वहीं परिवार ने अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग उठाई थी। इसी तरह गोंडा में बीएलओ विपिन यादव ने जहर खाकर जान दे दी थी। जहर खाने के बाद सामने आए वीडियो में उन्होंने एसआईआर कार्य को लेकर अधिकारियों पर अत्यधिक दबाव और धमकी का आरोप लगाया था। विपिन यादव सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे।इसी तरह देवरिया में भी एसआईआर ड्यूटी में लगे लेखपाल आशीष कुमार (35) की मौत हो गई थी। परिवार का कहना है कि लगातार ड्यूटी प्रेशर और तनाव के चलते उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद बीएलओ रंजू दुबे की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने दावा किया कि SIR काम का दबाव अधिक था, जिससे तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया था। 26 नवंबर को बरेली में बीएलओ संतोष कुमार गंगवार की एसआईआर फॉर्म वितरण के दौरान मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने काम का उन पर काफी दबाव डाल रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।