👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी
- राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जानिए क्या हैं नए नियम
- Ram Mandir Donation Row: राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, राम मंदिर चंदे की कथित गड़बड़ी पर मांगी स्वतंत्र जांच
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
0:00 left
हमारे राम लला अब टैंट में नहीं रहेंगे ,बोले मोदी देशवासियों को दी बधाई,प्रभु राम से मांगी
पीएम मोदी ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने भाव प्रकट करते हुए कहा है कि ‘हमारे राम लला अब टैंट में नहीं रहेंगे.’
पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा – ‘सियावर राम चंद्र की जय’

पीएम मोदी ने कहा, सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं. सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं. इस शुभ घड़ी की आप सभी को, समस्त देशवासियों को बहुत बहुत बधाई.
उन्होंने कहा मैं अभी गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हुआ हूं. कितना कुछ कहने को है. मगर कंठ अवरुद्ध है. मेरा शरीर अभी भी स्पंदित है. चित्त अभी भी उस पल में लीन है.”
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, हमारे रामलला अब टैंट में नहीं रहेंगे. अब दिव्य मंदिर में रहेंगे. मेरा पक्का विश्वास है, जो घटित हुआ है, उसकी अनुभूति देश के विश्व के कोने कोने में राम भक्तों को हो रही होगी. ये क्षण अलौकिक है.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा,मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं. हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए. आज वह कमी पूरी हुई है. मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे.”



