मुंबई में लैडिंग के समय रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा, बड़ा हादसा टला, होगी जांच

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। शनिवार को मुंबई में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान A321 (VT-ICM) का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इंडिगो के एक अधिकारी के अनुसार 16 अगस्त को मुंबई में खराब मौसम के कारण कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय इंडिगो एयरलाइंस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद विमान ने एक और उड़ान भरी और सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मुंबई हवाई अड्डे पर हुई इस घटना की जांच करेगी। इस घटना पर नजर रखने वाले अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह उड़ान 6ई 1060 थी, जो कि बैंकॉक से मुंबई आ रही थी और ए321 नियो विमान द्वारा संचालित थी। शनिवार तड़के सुबह 3:06 बजे रनवे 27 पर लैंडिंग करते समय विमान की टेल रनवे से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह घटना खराब मौसम की वजह से हुई। इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।

इंडिगो की ओर से एक प्रवक्ता ने बताया कि 16 अगस्त को इंडिगो के एयरबस ए321 विमान की टेल उस समय रनवे से टकराई, जब वह खराब मौसम की वजह से एक लो–एल्टिट्यूड गो–अराउंड कर रहा था। इसके बाद विमान ने दोबारा लैंडिंग की कोशिश की और सुरक्षित रूप से लैंड किया। मानक प्रक्रिया के अनुसार, विमान की जांच और मरम्मत की जाएगी और नियामक की मंजूर के बाद ही यह फिर से उड़ान भरेगा।

पहले लग चुका है 30 लाख का जुर्माना

उल्लेखनीय है कि 2023 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 6 महीने के अंदर 4 ऐसी टेल स्ट्राइक घटनाओं को लेकर इंडिगो पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। जांच के दौरान टीम ने संचालन, प्रशिक्षण प्रक्रिया और तकनीकि प्रक्रिया में कमियां पाई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।