नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख एक सप्ताह बढ़ा दी है। इसके साथ ही सभी राज्य सरकारों को कड़ा संदेश दिया है। आज की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि एसआईआर के प्रोसेस में रुकावट नहीं डाली जा सकती है।
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि जो भी ऑर्डर या क्लैरिफिकेशन की जरूरत होगी, हम जारी करेंगे, लेकिन हम प्रोसेस में कोई रुकावट नहीं आने देंगे। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में दस्तावेजों की पड़ताल और फाइनल वोटर लिस्ट की समयसीमा को एक हफ्ते बढ़ा दी है। पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने की डेडलाइन 14 फरवरी थी। इससे पहले बंगाल एसआईआर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, केंद्र सरकार की दलीलें सुनी। कोर्ट ने कई तल्ख सवाल भी पूछे। चुनाव आयोग ने दलील दी कि उन्हें एसआईआर के लिए सक्षम अधिकारी नहीं मिले, वहीं केंद्र सरकार ने कहा कि ऐसा संदेश जाना चाहिए कि संविधान सभी राज्यों पर समान रूप से लागू होता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
- इमरान खान का मेडिकल चेकअप: अस्पताल से फिर अदियाला जेल भेजे गए, पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
- Supreme Court ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज करना जायज नहीं
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?



