0:00
0:00 left
आरएलडी एनडीए में शामिल
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही राष्ट्रीय लोकदल शनिवार को औपचारिक रूप से एनडीए गठबंधन में शामिल हो गया. पार्टी नेता जयंत चौधरी ने शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी जी का एनडीए परिवार में स्वागत करता हूं.




