👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- गोरखपुर में रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा, साढ़े पांच घंटे परेशान रहे यात्री
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- Parliament Monsoon Session: आज लोकसभा में चार अहम बिल, डिलिमिटेशन समेत कई मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
0:00 left
नई दिल्ली। इंडिगो पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापुर ने मंगलवार को कहा कि स्थिति तेजी से सुधर रही है। एयरलाइन को उसके कर्तव्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जा रहा है। डीजीसीए ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जवाब आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी एयरलाइन चाहें वो कितनी भी बड़ी हो उसे यात्रियों की परेशानियों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
मंत्री नायडू ने कहा कि परिचालन तेजी से स्थिर हो रहा है। सुरक्षा मानकों का पूरा पालन हो रहा है। यात्रियों की सुविधा और सम्मान की रक्षा की जा रही है और दीर्घकालिक सुधारों पर काम जारी है। नायडू ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार यात्रियों की परेशानियों को गंभीरता से ले रही है और ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि भारत के उड्डयन क्षेत्र को अधिक यात्री–केंद्रित बनाने के लिए दीर्घकालिक उपाय लागू किए जा रहे हैं।
इंडिगो को रीस्ट्रक्चरिंग का आदेश
नायडू ने कहा कि पायलट की थकान के लिए हमने सभी कंपनियों से बात की थी और इसके बाद ही वीकली रेस्ट का नियम लागू किया गया था। ऐसा लगता है कि इंडिगो की इंटरनल रोस्टरिंग में दिक्कत के कारण बड़े पैमाने पर विमानों को कैंसिल किया गया। उन्होंने कहा कि इंडिगो को रीस्ट्रक्चरिंग का आदेश दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिगो संकट अब धीरे–धीरे खत्म हो रहा है। सभी एयरलाइन पूरे देश में अब सही तरीके से परिचालन कर रहा है। पूरे देश के एयरपोर्ट पर अभी हालात सामान्य हो चुके हैं।



