विदेशी धरती से फिर राहुल का संवैधानिक संस्था  और सरकार पर हमला 

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

विदेशी धरती से फिर राहुल का संवैधानिक संस्था और सरकार पर हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों दो दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने एक बार फिर विदेशी धरती से भारत की मोदी सरकार और देश के आंतरिक मुद्दों पर तीखा बयान दिया।

राहुल गांधी ने भाजपा पर एजेंसियों को नियंत्रित करके संविधान पर हमला करने का  आरोप लगाया | राजनीति समाचार - बिजनेस स्टैंडर्ड

राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन शहर स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ एक सत्र में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने खासतौर पर पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने भारत की चुनाव प्रणाली और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने छात्रों से कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की संख्या से अधिक मतदान हुआ। यह एक तथ्य है। चुनाव आयोग ने शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े हमें दिए थे। लेकिन 5:30 से 7:30 बजे के बीच, जब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए थी, 65 लाख मतदाताओं ने और मतदान किया। यह संभव नहीं है।”

राहुल ने आगे कहा कि एक मतदाता को वोट देने में औसतन करीब 3 मिनट लगते हैं। अगर गणना की जाए, तो इसका मतलब यह होता कि रात 2 बजे तक लोग कतार में खड़े होकर मतदान कर रहे थे – जो वास्तव में नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग से वोटिंग की वीडियोग्राफी के सबूत मांगे, तो आयोग ने न सिर्फ उनकी अपील खारिज कर दी बल्कि इससे जुड़े नियमों में भी बदलाव कर दिया।

राहुल गांधी का कहना था, “यह साफ दिखाता है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी है और इसमें समझौता किया जा रहा है। हमने सार्वजनिक मंचों पर बार-बार महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ियों को उजागर किया है, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।