पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित हैं.भगवंत मान का इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था लेकिन अब उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है. फोर्टिस अस्पताल ने अपने बुलेटिन में ये जानकारी दी.मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के मुताबिक भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने के समय उन्हें ट्रॉपिकल बुखार का संदेह था लेकिन ब्लड टेस्ट में लेप्टोस्पायरोसिस होने की पुष्टि हुई.
ये बीमारी संक्रमित जानवर, मिट्टी और गंदे पानी से हो सकती है. लेप्टोस्पायरोसिस चूहे, कुत्ते और पिग जैसे कई संक्रमित होने वाले जानवरों के मूत्र में पाया जाता है.
लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमित जानवरों के यूरिन से मिट्टी या पानी के जरिए आपकी ऑंखों या घावों से शरीर में प्रवेश करती है.लेप्टोस्पायरोसिस किसी व्यक्ति को संक्रमित जानवर के खून या मांस से भी हो सकता है.
मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।
यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।
इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।