नई दिल्ली। जब नीरज चोपड़ा ओलंपिक में मेडल जीत कर आए थे तो पीएम मोदी ने उनसे एक फरमाइश की थी। नीरज ने इसे पूरा किया और अपनी मां के हाथ का बना चूरमा पीएम को खिलाया। पीएम मोदी ने चूरमा खाने के बाद नीरज की मां को एक चिट्ठी लिखी,जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक में जाने से पहले पीएम मोदी ने भारतीय एथलीटों के साथ चर्चा में नीरज से चूरमा लाने की फरमाइश की थी। उस वक्त नीरज ने पीएम मोदी से कहा था कि सर चूरमा लेकर आएंगे इस बार। पिछली बार दिल्ली में चीनी वाला चूरमा था, लेकिन आपको हरियाणा का देसी घी और गुड़ का चूरमा खिलाएंगे। तब पीएम ने कहा था कि मुझे तो तुम्हारी मां के हाथ का चूरमा खाना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर
- Commonwealth Games 2030: Ahmedabad को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Glasgow से भारत को मिला CWG Flag; अब 2030 की तैयारी पर नजर
- CWG 2026: नीरज चोपड़ा का गोल्ड का सपना टूटा, फिर भी भारत का डबल धमाका; यशवीर ने आखिरी थ्रो से जीता ब्रॉन्ज
- Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: ग्लासगो में फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान के ‘गोल्डन आर्म्स’, क्वालीफिकेशन में कौन रहा आगे?
- नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दिया सम्मान
- सचिन यादव से पीछे हो गए नीरज चोपड़ा, दोनों लौटे खाली हाथ, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को निराशा
पीएम ने लिखा नवरात्रि से पहले मिला मां का प्रसाद
चूरमा खाने के बाद पीएम मोदी ने नीरज की मां सरोज को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि जमैका के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के अवसर पर आयोजित भोज में मुझे नीरज से मिलने का अवसर मिला। उनसे चर्चाओं के बीच मेरी खुशी तब और बढ़ गई, जब उन्होंने मुझे आपके हाथों से बना स्वादिष्ट चूरमा दिया। आज इस चूरमे को खाने के बाद आपको पत्र लिखने से खुद को रोक ना सका। आपके अपार स्नेह और अपनेपन से भरे इस उपहार ने मुझे मेरी मां की याद दिला दी। पीएम ने आगे लिखा, मां शक्ति, वात्सल्य और समर्पण का रूप होती है। यह संयोग ही है कि मुझे मां का ये प्रसाद नवरात्र पर्व के एक दिन पहले मिला है। मैं नवरात्रि के इन नौ दिनों में उपवास करता हूं। एक तरह से आपका ये चूरमा मेरे उपवास के पहले मेरा मुख्य अन्न बन गया है।



