दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने यात्री को पीटा, सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद एयरलाइन ने किया सस्पेंड, होगी जांच

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक पायलट की दादागिरी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट यात्री अंकित दीवान पर हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालात में पीड़ित ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाली और डीजीसीए, एयर इंडिया और दिल्ली पुलिस को टैग कर न्याय की मांग की। घटना के बाद एयरलाइन ने जांच पूरी होने तक आरोपी पायलट को सस्पेंड कर दिया है।

पीड़ित यात्री ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर इस बुरे अनुभव को साझा किया, इस तस्वीर में उसके चेहरे से खून निकलता दिख रहा है। उसने पायलट की भी एक फोटो शेयर की है। यात्री अंकित दीवान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने कथित तौर पर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) पर उन पर हमला किया और उनकी 7 साल की बेटी, जिसने हमला देखा, अभी भी सदमे में है और डरी हुई है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को उस सिक्योरिटी चेक का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था जो स्टाफ इस्तेमाल करता है, क्योंकि उनके साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था। स्टाफ मेरे आगे लाइन तोड़ रहा था। जब मैंने उन्हें टोका तो कैप्टन वीरेंद्र सेजपाल के साथ उनकी कहासुनी हो गई। कैप्टन ने चिल्लाते हुए कहा कि क्या मैं अनपढ़ हूं, क्या मैं उन साइन को पढ़ नहीं सकता जिन पर लिखा था कि यह एंट्री स्टाफ के लिए है। इसके बाद पायलट ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगी और ख़ून निकल आया। इस मामले पर एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन ने कहा कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई घटना की जानकारी है, जिसमें उसका एक कर्मचारी शामिल था, जो दूसरी एयरलाइन में यात्री के तौर पर यात्रा कर रहा था और उसका दूसरे यात्री से झगड़ा हुआ था। हम ऐसे व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। संबंधित कर्मचारी को जांच होने तक तत्काल प्रभाव से आधिकारिक ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच के नतीजों के आधार पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।