क्या इसे भाजपा में कांग्रेस की मिलावट का असर मानें, पूर्व सीएम कैलाश जोशी के 63 वर्षीट बेटे दीपक जोशी ने 43 साल की कांग्रेस नेत्री से रचा डाली शादी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने और कमलनाथ की सरकार जाने के बाद से भाजपा में कांग्रेस की मिलावट पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। भाजपा के ही वरिष्ठ नेता कह रहे थे कि कांग्रेस वाले भाजपा की संस्कार और संस्कृति को प्रदूषित कर रहे हैं। इसका कितना असर भाजपा और कांग्रेस पर पड़ा यह तो पता नहीं, लेकिन पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी के बेटे ने दीपक जोशी ने तो कमाल ही कर दिया है। पार्टी में हो रही मिलावट को उन्होंने जीवन में ही अपना लिया और एक कांग्रेस नेत्री से शादी कर डाली।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी (63) ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना (43) से शादी कर ली है। सामने आई तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर को हुई। इसकी तस्वीरें पल्लवी ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की और बाद में डिलीट कर दी थीं। कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने दीपक जोशी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुई बधाई दी।

पहले भी कुछ महिलाओं से शादी की चर्चा

दीपक जोशी जोशी की दो और महिलाओं से भी शादी की चर्चाएं हैं। इनमें से दो मामले कोर्ट तक भी पहुंचे हैं। पल्लवी से पहले नम्रता जोशी और शिखा जोशी (मित्रा) भी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बता रही हैं। नम्रता का दावा है कि वे दीपक जोशी की पत्नी हैं और उनके घर में रहती हैं। जबकि, शिखा का दावा है कि उन्होंने 2016 में दीपक जोशी से शादी की थी, वे उनकी पत्नी हैं। जोशी की पहली पत्नी विजया का 2021 में कोरोना के चलते निधन हो गया था।

भाजपा से हो गया था मोहभंग

दीपक जोशी साल 2013 में देवास जिले की हाटपिपल्या सीट से चुनाव जीतकर स्कूल शिक्षा मंत्री बने थे। 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता मनोज चौधरी ने दीपक जोशी को हरा दिया। साल 2020 में सिंधिया ने अपने समर्थक 22 विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। इनमें हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी भी शामिल थे। कांग्रेस के 6 और विधायकों ने भी पार्टी से किनारा कर लिया। सरकार गिर गई। इसके बाद सभी 28 सीटों पर उपचुनाव हुए। भाजपा ने सभी 28 सीटों पर कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को ही टिकट दिया। दीपक जोशी ने भाजपा छोड़ दी थी।

शिवराज सिंह चौहान ने कराई घर वापसी

कांग्रेस ने दीपक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया और खातेगांव से टिकट दिया था। वे इस चुनाव में हार गए थे। इसके डेढ़ साल बाद ही जोशी फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में घर वापसी की।

कहां गई भाजपा की संस्कृति और कहां गए संस्कार

दीपक जोशी की शादी पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह न तो भाजपा की संस्कृति है और न ही संस्कार हैं। भाजपा के नेता ही पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी के बेटे से इस तरह की उम्मीद नहीं कर रहे थे। अब कहा जा रहा है कि शायद पार्टी ने उन्हें ठीक से संस्कार नहीं दिए या वे दीपक जोशी खुद ही भाजपा को स्वीकार नहीं कर पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।